प्रोजेक्टर पर पीएम का मैं भी चौकीदार कार्यक्रम…मोदी ने किया जनता से संवाद..कहा…कांग्रेसी फैला रहे भ्रांति

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— भाजपा कार्यालय में प्रोजेक्टर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मैं भी चौकीदार संवाद कार्यक्रम को लोगों ने देखा और सुना। लाइव कार्यक्रम को बड़े पर्दे पर कार्यकर्ताओं ने बहुत गंभीरता से सुना। क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री ने चुनाव को लेकर व्यापक जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने जनसमूह के साथ संवाद को पसंद किया गया। प्रोजेक्टर के माध्यम से लोगों के प्रश्नों के उत्तरों को जन-जन तक पहुॅचाने का फैसला लिया गया।
               संवाद कार्यक्रम के जरिये पीएम ने बताया कि कांग्रेसी भ्रांति और झूठ का सहारा लेकर आम जनता को बरगला रहे हैं। झूठे वायदे कर लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। हमें इसका सटीक जवाब देना है। संवाद कार्यक्रम के जरिये केन्द्र की सरकार की योजनाओं और कार्यो को जन जन तक पहुचाना है। भविष्य की योजनाओं की भी जानकारी देना है। संवाद कार्यक्रम को सुनने बड़ी संख्या में भाजपा नेता, पदाधिकारी और आमजन जिला भाजपा कार्यालय में नजर आए।
                                     इस अवसर पर विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद लखनलाल साहू, विधायक रजनीश सिंह, महापौर किशोर राय, भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक, हर्षिता पाण्डेय, गुलशन ऋषि, कांशी साहू, मोहित जायसवाल, विजयधर दीवान, दीपक सिंह ठाकुर, रूक्मणी कौशिक, सतीश गुप्ता, सहदेव कश्यप, धीरेन्द्र केशरवानी, जी रवि कुमार, अवधेश अग्रवाल, तिलक साहू, बेनी गुप्ता, विभा गौरहा, राजेश्वर शर्मा, विनोद सोनी, संतोष सिंह, हरि गुरूंग विजय छुगानी, संतोष तिवारी, विनय अवस्थी, अनमोल झा, ऋषभ चतुर्वेदी, अमित तिवारी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
close