पहले लिया मां काली का आशीर्वाद..फिर जनता से मांगा समर्थन…कहा मोदी को दुबारा बनाएं पीएम

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के बिलासपुर लोकसभा के प्रत्याशी अरूण साव ने तिफरा स्थित मॉ काली मंदिर में पूजा अर्चना के बाद सघन जनसम्पर्क अभियान शुरू किया। इस दौरान भूपेन्द्र सवन्नी समेत नगर पालिका तिफरा अध्यक्ष रामू सहित हजारों की संख्या में समर्थक उपस्थित थे।
                मां काली की पूजा पाठ और आशीर्वाद के बाद अरूम साव ने तिफरा नगर पालिका क्षेत्र में सघन जनसम्पर्क किया। महिलाओं, युवाओं से सम्पर्क कर जीत का आशीर्वाद मांगा। जगह जगह अरूण साव का स्वागत किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष रामू साहू की अगुवाई में जनसम्पर्क के दौरान लोगों से अरूण साव ने कहा नरेन्द्र मोदी को इस बार भी भारी बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनाना है। जब तक नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री है तब तक देश सुरक्षित है।
            अरूण साव यदुनंदन नगर में सम्पर्क किया। भाजपा प्रत्याशी का जगह-जगह बाजे गाजे के साथ स्वागत किया गया। सिरगिट्टी नगर पंचायत क्षेत्र में केशरी इंगोले, मनोज दुबे समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अरूण साव ने जनसम्पर्क किया। चकरभाठा क्षेत्र में आमजनों और व्यवसायियों से भाजपा प्रत्याशी ने सम्पर्क  किया।
close