जनता कांग्रेस की फिर हिल गयी बुनियाद…शहजादी समेत दर्जनों नेता लौटे घर..चौबे ने किया तिरंगा पटका से स्वागत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

लासपुर— सियाराम कौशिक और संतोष कौशिक समेत अन्य के पार्टी छोड़ने के बाद अजीत जोगी को अटल श्रीवास्तव के नामांकन भरने के दिन फिर झटका लगा है। पार्टी के कई चेहरों ने पाला बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। सभी नेता कांग्रेस पार्टी में रविन्द्र चौबे की मौजूदगी में जनता कांग्रेस को छोड़कर कांग्रेस पार्टी में आस्था जाहिर की है। जनता कांग्रेस के बागी नेताओं ने अब राहुल गांधी को प्रधानमंत्री और अटल को जीताने का फैसला किया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                              सियाराम कौशिक,चन्द्रभान बारमते और संतोष कौशिक के झटके से जनता कांग्रेस संभल पाती कि पार्टी के कई नेताओं ने फिर झटका दिया है। शहजादी कुरैशी, राजा शर्मा, विजय शर्मा, सैय्यद निहाल के साथ एक दर्जन जनता कांग्रेस नेताओं ने पंजा को साथी बना लिया है। आज सभी नेता लालबहादुर शास्त्री मैदान में भूपेश के भाषण के दौरान ताली बजाते हुए दिखाी दिए थे।

                  लालबहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में लोकसभा कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद सभी एक दर्जन से अधिक जनता कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ली। बिलासपुर प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे ने सभी नेताओं का गले में तिरंगा पटका डालकर सम्मानित किया और पार्टी में प्रवेश दिलाया।

            बताते चलें कि कांग्रेस से निकलकर नई पार्टी बनने के बाद सभी नेता अजीत जोगी के साथ जनता कांग्रेस में चले गए थे। एक समय कांग्रेस से निकलकर इन नेताओं ने अजीत जोगी को मुख्यमंत्री बनाने का सपना देखा था। लेकिन दिनों दिन पार्टी की दुर्गती होते देख नेता मायूस हो गए। अंत में कांग्रेस में लौटने का फैसला किया।

                             कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को जकांछ के विजय दुबे, शहजादी कुरैशी, राजा शर्मा, सैय्यद निहाल समेत दर्जन भर नेताओ ने कहा घर वापसी होने पर खुशी महसूस कर रहे हैं। उनका अब एक ही सपना है कि देश का प्रधानमंत्री राहुल गांधी के लिए मेहनत करें। भूपेश बघेल के सभी सपनों को साकार करें। इस दौरान कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव भी मौजूद थे।

close