पहले डिडन दाई का दर्शन..फिर जनता के बीच पहुंचे अरूण साव…विधायक बांधी समर्थकों ने मांगा जीत का आशीर्वाद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी लोकसभा प्रत्याशी अरूण साव मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र स्थित माता डिंडेश्वरी मंदिर मल्हार का दर्शन किया। पूंजा पाठ के बाद मंदिर से बाहर निकलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अरूम साव आतिशी स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ मस्तूरी क्षेत्र के विधायक और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ.कृष्णमूर्ति बांधी, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, प्रदेश पिछड़ा वर्ग कार्यसमिति सदस्य दिलेन्द्र कौशिक समेत सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।
            जनसम्पर्क से पहले डिनजनदाई के मंदिर के पुजारी ने कुमकुम वंदन लगाकर अरूण साव का फूल माला आशीर्वाद दिया। साव ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर माॅ डिंडेश्वरी देवी और मंदिर परिसर में स्थापित अन्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना के बाद उपस्थित सभी जनों से मुलाकात की। अरूण साव ने कहा कि देश के सर्वांगीण विकास और राष्ट्रहित लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत बनाना है। जब तक देश मजबूत हाथों में नहीं रहेगा देश की सुरक्षा भी मुश्किल है।
                       मल्हार से मस्तूरी आते समय मार्ग में स्थित एमरसाही, बिटकुली और स्थानों में पहुॅचकर अरूण साव जनता से रूबरू हुए। मस्तूरी पहुॅचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और जनसमूह ने भव्य स्वागत किया।इस दौरान विधायक कृष्णमूर्ति बांधी नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह समेत अन्य लोगों ने जनता जनार्दन से अरूण साव को चुनाव में जीताने की अपील की।
close