अरूण साव का नामांकन..दिग्गजों की मौजूदगी..पूर्व सीएम,नेता प्रतिपक्ष और अमर होंगे गवाह…निकलेगी जंबों रैली

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर– भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी अरूण साव की नामांकन रैली 4 अप्रैल गुरूवार को सुबह 11 बजे गांधी चौक से निकलेगी। बिलासपुर भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने बताया कि नामांकन रैली में विधानसभा बिलासपुर, बिल्हा, बेलतरा, मस्तूरी, तखतपुर, कोटा, मुंगेली और लोरमी  भाजपा कार्यकर्ता हजारों की संख्या में शामिल होंगे।
                               रैली की अगुवाई भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, लोकसभा  संयोजक अमर अग्रवाल करेंगे। इस दौरान मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, सांसद लखनलाल साहू, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान, महापौर किशोर राय की उपस्थिति रहेगी।
              जिला भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि रैली में  महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, कांशी साहू, राजू सिंह क्षत्री समेत भाजपा के पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ताओं की विशेष भूमिका होगी।
TAGGED: , , , , ,
close