गहना और नगदी पर हाथ साफ करने वाला पकड़ाया…सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई..आरोपी गया जेल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर– पुलिस ने दो दिन पहले घर कुदुदण्ड स्थित घर अन्दर घुसकर गहनों और नगदी पर हाथ साफ करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। कुदुदण्ड निवासी प्रार्थी हेमन्त मिश्रा की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में 3 अप्रैल को मामले को धारा 454 और 380 के तहत दर्ज किया गया था। पुलिस कप्तान ने मामले को गंभीरता से लिया। और दोनों आरोपियों को धर दबोचा गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   एडिश्नल एसपी ओमप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि 3 फरवरी को पुलिस लाइन थाना पहुंचकर हेमन्त मिश्रा ने बताया कि अज्ञात आरोपी ने घर अन्दर घुसकर गहना और नगदी पार कर दिया है। प्रार्थी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गयी।

                             अपनी शिकायत में प्रार्थी हेमन्त मिश्रा ने बताया कि वह गायत्री मंदिर कुदुदण्ड का रहने वाला है। 19 मार्च की सुबह मामा गांव सकरी थाना क्षेत्र के सागर गया था। जाते समय घर में बड़ा भाई सोया हुआ था। इसलिए उसने बाहर से दरवाजा नहीं बंद किया। सागर से दूसरे दिन अपने कुदुदण्ड स्थित घर पर सुबह आठ बजे आया। इस दौरान देखने को मिला कि घर का सारा सामान अस्त व्यस्त था। आलमारी भी खुली हुई थी। आलमारी के अन्दर रखे सभी सामान विखरे हुए थे। समझते देर नहीं लगी कि अज्ञात आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

                     हेमन्त मिश्रा पिता राजकुमार ने बताया कि आलमारी से दो झुमका कीमत 40 हजार और नगदी पार कर दिया गया। हेमन्त की शिकायत को पुलिस कप्तान ने गंभीरता से लिया। थाना प्रभारी मोहम्मद कलीम की अगुवाई में टीम का गठन कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। पुलिस जवानों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कुदुदण्ड स्थित पानी टंकी के पास से संदेही लल्ला मरकाम पिता स्वर्गीय कपिल मरकाम को धर दबोचा। इसके अलावा दुसरा आरोपी आशु ऊर्फ अंशुमन राव को भी पकड़ा गया।

                एडिश्नल एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पूछताछ में चोरी की वारदात अंजाम दिया जाना स्वीकार किया। आरोपियों के पास से दो जो़डी झुमका और नगद को बरामद किया गया। दोनों ही आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।

                कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी कलीम खान, उप निरीक्षक फैजुल शाह, रविन्द्र प्रधान,आरक्षक अशोक कश्यप,शोभित कैवर्त,आरक्षक तरूण केशरवानी,जय साहू और विवेक राय की अहम भूमिका देखने को मिली।

close