स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही, 15 कर्मियों को नोटिस, एक इन्क्रीमेंट रोकने की सिफारिश

Shri Mi
2 Min Read

[wds id=”13″]

बेमेतरा।बेमेतरा जिले विभिन्न विकासखण्डों में कार्यरत 15 ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों को शासकीय कार्य में रूचि नहीं लेने के कारण शो-काॅज नोटिस जारी किया गया है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता जो मुख्यालय पर निवास नहीं करते जिनके कार्य मूल्यांकन पर अपेक्षित प्रगति नहीं पाई गई है खास तौर पर संस्थागत प्रशव, पूर्ण टिकाकरण, क्षय नियंत्रण, मलेरिया नियंत्रण, व अन्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में उनके द्वारा उनके द्वारा उदासीनता एवं लापरवाही बर्ती गई।सीजीवालडॉटकॉम के WhatsApp ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे 

उन्हें कार्यप्रणाली में सुधार लाने की नोटिस एवं असंचयी प्रभाव से एक-एक वार्षिक वेतन वृद्वि रोकने की अनुसंशा भी की गई।

इन कर्मचारियों में सरोज बारंगे, उपस्वास्थ्य केन्द्र हेमाबंद, हिमानी राजपुत उपस्वास्थ्य केन्द्र चक्रवाय, आर.पी.वर्मा, निर्मला कुर्रे उपस्वास्थ्य केन्द्र लोहडंगिया, रेवेन्द्र चन्द्राकर उपस्वास्थ्य केन्द्र पद्यमी, ब्लाक साजा, कविता वानखेड़े उपस्वास्थ्य केन्द्र देवकर, शशिकला दीवान उपस्वास्थ्य केन्द्र गाड़ामोर, किरती धुरंधर उपस्वास्थ्य केन्द्र सोमई कला ब्लाक साजा, विनोद कुमार वैष्णव उपस्वास्थ्य केन्द्र कोगिंयाकला साजा, कीर्ति दिल्लीवार उपस्वास्थ्य केन्द्र बीजा साजा, भुनेश्वरी टिकरिहा उपस्वास्थ्य केन्द्र भिभौरी बेरला, गीतांजली सिन्हा उपस्वास्थ्य केन्द्र गोड़गिरि,बेरलाा, पी.रामटेके उपस्वास्थ्य केन्द्र भालेसर, बेरला, विद्या पाटिल उपस्वास्थ्य केन्द्र कठिया बेरला, एवं मुकेश टण्डन उपस्वास्थ्य केन्द्र कुरूद ब्लाक बेरला को कार्य मेें सुधार लाने का शो-काॅज नोटिस एवं एक-एक वार्षिक वेतन वृद्वि रोकने की अनुसंशा की गई है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close