चेट्रीचंड्र पर्व पर निकली शोभायात्रा,परंपरागत डांडिया नृत्य की मोहक प्रस्तुति

Shri Mi
3 Min Read

[wds id=”13″]

Join Our WhatsApp Group Join Now

तखतपुर(टेकचंद कारड़ा)।पूज्य सिंधी पंचायत तखतपुर द्वारा चेट्रीचंड्र पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।6 अप्रैल को पर्व के दिन समाज के लोगो ने झूलेलाल सांई की शोभायात्रा निकाली गयी। समाज के युवाओं द्वारा परंपरागत डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया गया।सिंधी समाज के ईष्ट देव श्री झूलेलाल सांई के जन्मोत्सव पर्व पर नवनिर्मित झुलेलाल सांई मंदिर में पूजा अर्चना की गई। पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष विजय कारडा ने कहा कि सिंधी समाज ने हमेशा आपसी सौहार्द का वातावरण बनाया है इस समाज के सदस्य हमेशा व्यवसाय के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाए हुए है और देश की आर्थिक उन्नती में महत्वपूर्ण योगदान रहा है सुबह युवक युवतीयों के द्वारा बाईक रैली निकाली गई।

इसके बाद दोपहर में बाहराणा साहिब की पूजा अर्चना ज्योति कारडा विजय कारडा ने संपन्न कराई। दोपहर में आयोजित पूजा में भाजपा नेत्री हर्षिता पाण्डेय पूर्व विधायक जगजीत सिंह मक्कड़ अध्यक्ष सुरेंद्र कौर मक्कड़ अशोक ठाकुर घनश्याम शिवहरे आतमजीत सिंह सिक्ख समाज प्रधान निरंजन सिंह हूरा हरविंदर हूरा गुरूचरण सिंह हूरा बृजपाल सिंह हूरा मंजीत सिंह चंचल साकिर जायसी व्यापारी संघ ने जुलूस का स्वागत किया।

शाम 4 बजे झूलेलाल सांई की शोभायात्रा बैड बाजे के साथ सिंधु भवन से निकाली गयी जो पुराना थाना प्रांगण से होते हुये गुरूद्वारा रोड पहुंची यहां सिक्ख समाज द्वारा सिंधी समाज के प्रमुख सदस्यों का सम्मान किया एवं प्रसाद का वितरण किया इसके बाद शोभायात्रा सदर बाजार बजरंग नगर पुराना मण्डी चौक होते हुये दीप प्रज्वलित ज्योति विसर्जित मनियारी नदी में की गई।

शोभायात्रा में समाज के लोग पारम्परिक नृत्य डांडिया भी प्रस्तुत किया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन, नगर पालिका से मिले सहयोग के प्रति सिंधी समाज के पदाधिकारी टेकचंद कारड़ा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में विजय कारडा दिलीप कारडा राकेश कुकरेजा दिनेश वाधवानी मुरली रमानी करमचंद टेकवानी होतूमल कारड़ा गुरमुखदास लोक चंदानी दिलीप तोलानी कुदंनमल कारडा फत्तनदास तोलानी अमर संतानी परमानंद कुकरेजा नारायणदास तोलानी मुरली कुकरेजा, ताराचंद तोलानी, संतोष तोलानी परसराम मंगलानी किशन सचदेव रोचीराम तोलानी विजयराज होतचंदानी मुरली भारती चंचल कारड़ा विनोद तोलानी राजू मंच्छानी टेकचंद कारड़ा दौलतराम गागवानी रमेश कारड़ा दयाराम होतचंदानी विरेन्द्र भारती गुड्डू रमेश मंगलानी विजय सचदेव नारू बजाज अमित मंदानी लालचंद पर्याणी हेमराज मंगलानी अनिल तोलानी सतीश मंदानी नोतन टेकवानी अनिल गागवानी मुरली गागवानी सुरेश मंदानी प्रकाश चंदानी सुमित सचदेव मोनू तोलानी रमेश होतचंदानी गिरधारी कुकरेजा योगेश टेकवानी जगदीश भारती लक्ष्मण तोलानी मुरली सचदेव अजीत संतानी संजय तोलानी अमर गागवानी अवि मंगलानी हितेश कारड़ा जिमी मंगलानी मोनू सोनू तोलानी विकाश सचदेव मोनू सोनू यश गागवानी आकाश चंदानी भरत सचदेव अमित सचदेव संदीप सचदेव जित्तु होतचंदानी दिलीप सचदेव माधु सचदेव तन्नु कुकरेजा रवि अमित मंगलनी विजय टेकवानी सहित बड़ी संख्या में शामिल रहे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close