साव ने कहा आतंकियों को मिला मुंहतोड़ जवाब…लोरमी में सभा में कहा…कहा..मोदी को दुबारा बनाएं पीएम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अरूण साव ने लोरमी, क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में लोगों से संपर्क किया। नगर पंचायत लोरमी क्षेत्र में बाइक रैली निकाली कर क्षेत्र का भ्रमण किया। भाजपा कार्यकर्ता युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा प्रत्याशी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान अरूण साव सभा को संबोधित भी किया।
                                                        अरूण साव ने कहा कि चुनाव देश का है। देश की सुरक्षा का है। देश को ऐसे कर्मठ और ईमानदार प्रधानमंत्री की जरूरत है जो 24 घंटे सेवा में तत्पर रहे। मोदी ने ऐसा कर दिखाया है। उन्होने प्रधानमंत्री रहते एक दिनकी  भी छुट्टी नहीं ली। ऐसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश हित के लिए दोबारा प्रधानमंत्री बनाना है। आपका एक एक वोट कीमती है। अपने वोट के महत्व को समझिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा केंद्र में चुनकर भेजने के लिए भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों जिताइए।
                साव ने कहा कि 55 वर्षो तक एक पार्टी विशेष के एक परिवार विशेष के नामदार लोग ही प्रधानमंत्री हुआ करते थे। ऐसे पार्टी के नेता जब आप लोग के बीच आए तो जरूर पूछें कि 26/ 11 हमला के नामदार सरकारों ने क्या किया। अक्षरधाम, दिल्ली, कश्मीर में आतंकियों ने कत्ले आम मचाया, देश में जगह जगह बम फटे तब आपके नामदार सरकार ने क्या किया। जबकि प्रधानमंत्री मोदी के एक आदेश से फौज ने पाकिस्तान के अन्दर घुसकर करारा जवाब दिया है।
                                   भाजपा प्रत्याशी अरूण साव ने लोरमी क्षेत्र के लाखासार, झझपुरी, तोहरिया, घानाघाट, डिण्डोरी, अखरार, बोड़तरा, राम्हेपुर समेत विभिन्न ग्रामों का दौरा किया। भाजपा के पक्ष में मतदान कर भारी बहुमत से जीत का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान लोगों ने साव का फूल मालाओं से स्वागत किया। लोरमी क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान पूर्व संसदीय सचिव तोखन साहू जनपद अध्यक्ष वर्षा सिंह, रवि शर्मा, यशवंत सिंह ठाकुर, गुरमीत सलुजा, कोमलगिरी गोस्वामी, किशोरी केशरवानी, रामेश्वर बंजारे, अशोक जायसवाल, राम प्रसाद साहू, नीरज शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
close