मंच से ब्रिगेडियर यदु का आरोप…पुलवामा में जवानों की हुई हत्या..सेवक ने कियाा सेना का अपमान..कहा गयीं 27 हजार बहने

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर—मैने 38 साल देश की सेवा की है। चार बड़ी लड़ाइयां लड़ी है। दुख होता है जब अपनी जमीन पर देखता हूं कि लोग हिन्दु मुस्लिम और सिख इसाई में बंट गए हैं। क्या हमने देश की रक्षा में इसलिए अपने जवानों को खोया है। हरगिज नहीं…मुझे बहुत हुआ जब अपने मातृभूमि आकर देखा कि व्यवस्था पुरी तरह से चौपट हो गयी है। पिछले पन्द्रह सालों में छत्तीसग़ढ़ जैसी शांत धरती में आक्रोश भर गया है। लोग एक दूसरे के गले मिलने से कतराते हैं। सब कुछ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने बंटाधार किया है। पथरिया के आमसभा मंच से भूपेश बघेल की उपस्थिति में यह बातें ब्रिगेडियर प्रदीप यदु ने कही। ब्रिगेडर ने अपने भाषण में कहा जो काम पिछले पन्द्रह सालों में नहीं हुआ..वह काम मात्र 100 दिनों में भूपेश बघेल ने कर दिखाया। किसान,नौजवानों के चेहरे की खुशी लौट आयी है। अब हमें केन्द्र में सरकार बनाना है। अन्यथा यह खुशी ज्यादा दिन नहीं रहने वाली। भारतीय जनता पार्टी की सरकार भुपेश सरकार को परेशान करेगी। यही तो भाजपा के नेता चाहते भी हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                भारत माता की जय के साथ ब्रिगेडियर प्रदीप यदु ने अपना भाषण शुरू किया। यदु ने कहा कि 38 सालों में मैने चार बड़ी लड़ाइयां लड़ी है। देश के जवानों ने कभी हिन्दु मुसलमान देखकर देश के लिए जान नहीं दी है।

               ब्रिगेडियर यदु ने कहा कि छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश और राजस्थान में हमारी पूरी लड़ाई हो गयी है। ,हमे अपनी उद्देश्य की प्राप्ति तब होगी जब 2019 में 23 को राहुल गांधी देश के पीएम बनेंगे। यदु ने बताया कि यहां आने के पहले मैंने बीजेपी का संकल्प पत्र देखा। इसमें उन्होंने एक पॉइंट लिखा है कि जितने किसान है पांच साल का कर्जा माफ किया जाएगा। जबकि हमारे सीएम ने दो घण्टे के अंदर जो वादा किया था…पूरा कर दिया।

सेना का किया अपमान

एक दिन पहले पीएम छत्तीसगढ़ में झूठ बोल कर। जो इंसान सेना का आदर नही कर सकता,वो अपने देश का आदर नही कर सकता। आज पूरे देश का सबसे ज़्यादा विश्वास भारतीय सेना में है। क्योंकि वो निःस्वार्थ काम करती है।मैने काँग्रेस इसलिए जॉइन की है क्योंकि कांग्रेस ने बीते 70 साल निःस्वार्थ काम किया था। आज बीजेपी के खिलाफ हम आवाज उठाते है तो वो हमें देशद्रोही बोलते है। समझ में नहीं आता कि सरकार से प्रश्न पूछना देशद्रोही होना कैसे संभव  है। नौजवानों को पता होना चाहिए कि आज भारत जनसंख्या की औसत आयु 32 साल है

27 हजार बहने लापता

                              बीते 47 सालो में जो बेरोजगारी है…इस समय स्वतंत्रता के बाद से सबसे ज़्यादा बेरोजगारी दर 6.1 प्रतिशत है। छत्तीसगढ़ से 27 हज़ार महिलाएं लापता है। जरा सोचिए देश की कितनी लापता होंगी। क्या बीजेपी को अपने गरीब भाइयो और  बहनों की कोई चिंता है। यदु ने आरोप लगाया कि फुलवामा में सैनिकों की हत्या हुई है। जबकि सीआईडी ने पहले से ही सतर्क किया था। लगता है कि बीजेपी चाहती थी हमला हो। कोई मुद्दा मिले जिससे चुनाव में भुनाया जा सके। देश के अंदर उत्तेजना पैदा हो। फायदा भारतीय जनता पार्टी को मिले।

शहीदों की हुई हत्या
यदु ने फिर दुहराया कि 14 फरवरी को सीआरपीएफ जवानों की फुलवामा हत्या करवाई गई थी।अगर देश का रक्षक की हत्या करवा सकता है तो सोचिए देश के आम नागरिक के साथ क्या करेंगे। एक फौजी और कांग्रेस का एक कर्मठ कार्यकर्ता होने के नाते आम जनता से निवेदन है कि कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव को भारी मतो से जिताकर दिल्ली भेजे। आपकी आवाज को नौजवान अटल राहुल गांधी की सरकार में गंभीरता से पेश करेंगे। जीताना आपका धर्म है। आपका कर्तव्य है। आप अपना कर्तव्य पूरा करेंगे तो हमारी छत्तीसग़ी की सरकार अगले पाँच दस या बीस सालो में छत्तीसगढ़ देश का समृद्ध राज्य बनेगा।
close