Chhattisgarh-प्रदेश प्रभारी डॉ अनिल जैन ने की CBI जाँच की मांग,दिवंगत विधायक भीमा मंडावी को बीजेपी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर।मंगलवार शाम दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावी की नक्सल हमले में मृत्यु पर भाजपा ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इस हमले में शहीद हुए जवानों एवं वाहन चालक के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने दंतेवाड़ा के नक्सल हमले में भीमा मंडावी एवं जवानों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।डॉ.  ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 100 दिन पुरानी नक्सल संरक्षक कांग्रेस सरकार के कारण नक्सलियों ने इस कायरतापूर्ण घटना को अंजाम दिया है। यह राजनीतिक साजिश है और कांग्रेस इससे अपना दामन नहीं बचा सकती। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने विधायक भीमा मंडावी की मृत्यु को अपनी और भाजपा की भारी क्षति बताया। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मैंने अपना जीवट साथी और मेरी पार्टी ने समर्पित साथी खोया है। आज हम शोक के इन क्षणों में यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि नक्सली कभी भी अपने लोकतंत्र विरोधी इरादों में सफल नहीं हो पायेंगे।

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि विधायक भीमा मंडावी और सुरक्षा जवान लोकतंत्र की राह में शहीद हुए हैं। उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। डॉ. सिंह ने कहा कि  भाजपा की संवेदनाएं शहीद जवानों के परिवार के साथ है।
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने नक्सली हमले में विधायक भीमा मंडावी के निधन को भाजपा की अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि मंडावी सच्चे अर्थों में ऐसे जन नेता थे जो नक्सली चुनौती का मुकाबला करते हुए जनता की सेवा में लगे हुए थे। भाजपा ने उनके निधन से एक समर्पित कर्म योगी कार्यकर्ता खो दिया है। भीमा मंडावी ने लोक तंत्र के लिए अपने प्राण न्यौछावर किये हैं। हम उन्हें और शहीद वीर जवानों को नमन करते हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close