कांग्रेस ने बनाया अखण्ड भारत…भाजपाइयों ने बोया जहर…अटल ने कहा.दिल्ली में सरकार बनते ही किसान और गरीब होंगे मालामाल

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर– भाजपा और मोदी देश के नागरिकों को पांच वर्ष में देखते हैं वह भी मतदाता की हैसियत से। कांग्रेस ने 60 वर्षों में अखण्ड लोकतांत्रिक भारत को साकार किया। लेकिन भाजपा और मोदी ने 60 माह में कलंकित कर दिया। प्रदेश में 60 दिनों में किसान मालामाल हो गए। यदि दिल्ली में सरकार बनी तो देश का चहुंमुखी विकास होगा। यह बातें कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने रतनपुर में ग्रामीणों से जनसम्पर्क के दौरान कही।
                     अटल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस  सरकार बनने के कुछ घंटों बाद ही जनहित में ऐतिहासिक फैसला लिया गया। यदि कांग्रेस की सरकार दिल्ली में बनी तो जनहित के कार्यों और निर्णयों की गति चार गुनी हो जाएगी। कोटा विधानसभा के रतनपुर ब्लाक में जनसम्पर्क अभियान के दौरान अटल ने कहा कि गांव, गरीब, किसान देश की रीढ़ हैं। जब तक इन्हें विकास की मुख्यधारा में नहीं लाया जाएगा..तब तक देश का विकास संभव नहीं है। शहर से लेकर गांव तक समुचित विकास के लिए योजना, गंभीर कार्य शैली और इच्छा शक्ति की जरूरत होती है। जो भाजपा के पास निश्चित रूप से नहीं है। क्योंकि भाजपा नेताओं को गाल बजाने से फुरसत नहीं है।
                          अटल ने जनता के बीच पहुंचकर कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी को भ्रम है कि वे देश के भाग्य विधाता है। सच्चाई तो यह है कि देश की भाग्य विधाता केवल और केवल जनता है। जनता सबकों पांच साल का मौका देती है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी सरकार ने इन पांच सालों में केवल जनता को ठगने का काम किया है। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनभागीदारी और सत्ता के विकेन्द्रीकरण में विश्वास करती है। जबकि भाजपा में सारे कार्य व्यक्ति विशेष को ताकतवर बनाने और अंधभक्ति के लिए किए जाते हैं। भाजपा देश और देश की जनता को खरीद फरोख्त के सामान की तरह व्यावासायिक राजनीति करती है। जबकि कांग्रेस राष्ट और राष्ट के लोगों का समुचित विकास चाहती है।
                                            अटल ने कहा कुछ व्यापारी मित्रों के हित के लिए व्यावसायिक राजनीति करने वालों की पोल खुल गयी है। अब जवाब देने का समय आ गया है। हम सबको घोषण पत्र, नीतियों, सिद्धांतों, संवैधानिक संस्थाओं और संविधान के प्रति आस्था रखने वालों का चुनाव करना है। देश को अस्थिरता पैदा कर बांटने वालों से बचाना है।  भाईचारा, प्रेम और शांति को बढ़ावा देने वालों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने को कहा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी, प्रदेश कांग्रेस सचिव अरूण सिंह चौहान के साथ अटल ने रतनपुर बेलगहना ब्लॉक के सघन जनसंपर्क में नुक्कड़ सभाएं की। इसके अलावा ग्रामीणों के घर पहुंचकर जीवन्त संवाद किया।
                               जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने संगठन के बूथ, सेक्टर, जोन पदाधिकारियों को सक्रिय रहने को कहा। किसानों को धान के समर्थन मूल्य 25 सौ रू. क्विंटल, कर्जमाफी, बिजली बिल हॉफ, 35 किलो चावल प्रति परिवार, छोटे प्लाटों की रजिस्ट्र्ी पर लगी रोक हटाने समेत अन्य किसानों के हितों में लिए गए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्णयों के बारे में जानकारी दी। प्रदेश के किसानों की मेहनत, खून पसीने की कीमत नहीं देने वाली मोदी सरकार को किसान क्यों वोट देगा..जो मेहनत की कीमत देगा वोट भी उसी को मिलेगा।
                                                     प्रदेश कांग्रेस सचिव अरूण चौहान, विभोर सिंह, आनंद जायसवाल, संदीप शुक्ला ने कांग्रेस सरकार को जनता की सरकार बताते हुए कहा कि प्रदेश और देश में विकास के मुद्दे, बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, अराजकता आदि से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा सरकार नए नए षड्यंत्र रच रही है। हम सबको सावधान रहने की जरूरत होगी। 2014 के घोषण पत्र पर भाजपा को चुनौती देनी होगी कि उसमें की गयी सब घोषणाएं हवा हवाई क्यों हो गयी।
          रतनपुर पहुंचने पर काग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने शहीद नूतन सोनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस के महामंत्री एवं प्रवक्ता अनिल सिंह चौहान ने बताया कि रतनुपर नगर सहित नवागांव, पोड़ी, खोंगसरा, सोनपुरी सहित दर्जनों गांवों में सघन जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने अपने अपने तरीके से परंपरानुसार कांग्रेेस प्रत्याशी का जोरदार स्वागत किया । सभी ने एक सुर में अटल को विजयी बनाने का संकल्प लिया।
close