भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान…गांव के लड़के को पीएम ने बनाया प्रत्याशी..कांग्रेसी कर रहे जनता को गुमराह

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर–कांग्रेस पार्टी  लोगों को प्रलोभन और लालच देकर गुमराह करती है। जनता को बरगलाने तरह तरह के हथकंडे अपनाती है। मेरा निवेदन है कि बहकावे में न आकर मतदान करें। क्योंकि सत्ता के लालच में किसी भी हद तक कांग्रेसी जा सकते हैं। यह बातें मस्तूरी विधानसभा में जनसम्पर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी अरूण साव ने कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       जनता के बीच पहुंचकर अरूण साव ने कहा कि शराब बंदी की घोषणा कांग्रेस के चुनावी वादों में से एक है। शराब बंदी तो दूर बल्कि शराब के मूल्यों में वृद्धि कर दी गई है। इसी तरह बेराजगारों को न तो बेरोजगारी भत्ता मिल रहा और ही पेंशनरों को पेंशन। संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा की गयी थी। अभी तक इस पर  कुछ भी नहीं हुआ हैं। बिजली बिल हाफ करने की बात कही गई लेकिन कही दिखाई नहीं दे रहा है।

  अरूण साव ने कहा कि देश में चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री के पद पर पहुंच सकता हैं और यह काम केवल भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। भाजपा सदैव अपने कार्यकर्ताओं के बल पर चुनाव लड़ती हैंष मै भारतीय जनता पार्टी के छोटे से पद पर एक कार्यकर्ता के रूप में रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह का आर्शीवाद मिला। जिसके वजह से बिलासपुर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने का मौका मिला। नरेंद्र मोदी सदैव देश ओौर  गांव, गरीब, किसानों और मजदूरों के प्रगति के संबंध में सोचते रहते हैं। समस्याओं को हल करने,  प्रगति के पद पर ले जाने सदैव योजनाएं तैयार करते रहते है।

           भाजपा प्रत्याशी अरूण साव का मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम देवरीखुर्द बुटापारा दोमुहानी  लालखदानए सतबहनिया महमंद गतौरा भिलाई रलिया हल्काडीह रांक देवरी पंधीए दर्राभाठा समेत विभिन्न ग्रामों में जाकर सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान जगह जगह लोगों ने आतिशबाजी कर ढोल ताशे फूल मालाओं के साथ साव का स्वागत किया।

close