[wds id=”13″]
रायपुर।लोकसभा निर्वाचन-2019 के तहत प्रदेश में मतदान दलों में शामिल सभी महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने बताया कि महिला मतदान कर्मियों को मतदान सामग्री जमा करने के बाद वापसी स्थल पर विश्राम हेतु पृथक हाॅल अथवा कमरे की व्यवस्था की जाएगी। इन कमरों अथवा हाॅल में शौचालय अनिवार्य रूप से होने चाहिए। शौचालय नहीं होने की स्थिति में चलित शौचालय की व्यवस्था की जाएगी।सीजीवालडॉटकॉम के WhatsApp ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे
सुब्रत साहू ने बताया कि महिला मतदान कर्मी जो वापसी केन्द्र से शहर या अपने घर वापस जाना चाहती हों, उनके लिए पुलिस सुरक्षा के साथ छोटे वाहन उपलब्ध कराये जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उपलब्ध करायी जाने वाली इन सुविधाओं के बारे में जानकारी मतदान सामग्री वितरण के दौरान अनिवार्य रूप से दी जाए।
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि प्रथम चरण के मतदान कर्मियों को सेक्टर अधिकारियों के माध्यम से ही मतदान केन्द्र में ही इन सुविधाओं की जानकारी से अवगत कराया जाएगा।