शैतान पिता ने दिया मासूम को गहरा जख्म…लोढ़े से कुचल दिया पत्नि का सिर…देखती रही 3 साल की नन्ही बच्ची

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर- — जब शैतान पिता की करतूत सामने आयी तो बिलासपुर शहर सिहर गया। कतियापारा निवासी शैतान पिता ने अपनी 3 साल की मासूम बेटी के सामने ही लोढ़े से पत्नी की  सिर कुचल दिया। मासूम बेटी देखती रही और मां दुनिया छोड़कर चली गयी। हत्या की खबर मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस ने हत्या के आरोपी पति को तो गिरफ्तार कर ली है। लेकिन मासूम बेटी सदमे से बुत हो गयी है। पुलिस की मानें तो हत्या की मुख्य वजय चरित्र पर शंका है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     सुबह कोतवाली थाने को खबर मिली कि कतियापारा निवासी राकेश ने अपनी पत्नी चित्रलेखा की हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद मृतका का पति राकेश प्रधान फरार है। खबर मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को अस्पातल भेजा गया।

                       पुलिस और अन्य लोगों से मिली जानकारी के अनुसार हत्या के समय राकेश प्रधान और चित्रलेखा ऊर्फ बबली की तीन साल की मासूम भी मौके पर मौजूद थी। उसने अपने पिता को लोढ़ें से मां के सिर को कुचलते देखा और रोती रही। पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान मासूम बेटी की बयान को भी दर्ज किया है।

          जानकारी की माने तो 23  साल की चित्रलेखा उर्फ बबली का विवाह राकेश प्रधान से साल 2013 में हुआ था। शादी के बाद राकेश सब्जी बेच कर घर परिवार चला रहा था। परिवार भी सुख दुख के बीच समय काट रहा था। हालांंकी  शादी के एक साल बाद राकेश और चित्रलेखा के बीच विवाद होनेसकी मुख्य वजह चित्रलेखा के चरित्र और उच्च महत्वाकांक्षा को बताया जा रहा। इन्ही बातों को लेकर दोनों के बीच हमेशा विवाद होता था। खासकर चरित्र पर शक को लेकर राकेश प्रधान बबली के साथ मारपीट करता था। बताया जा रहा है कि राकेश शराब का भी आदी था। बावजूद इसके दोनों के बीच 3 साल की मासूम बेटी के अलावा एक बेटा है।

                         बीती रात आरोपी राकेश शराब के नशे में घर आया। एक बार फिर हमेशा की तरह चरित्र को लेकर वाद विवाद हुआ। इस दौरान घर पर मासूम तीन साल की बेटी भी मौजूद थी। उस समय बेटा अपनी नानी के घर गया था। पति पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी पति ने बबली के सिर को सिलबट्टे से कुचल दिया। शैतान की सारी सीमाओं को पार कर दिया। इस दौरान बेटी सब कुछ देखती रही।

                         मां को लहुलुहान और मरते देख 3 साल की बेटी की चीख निकल गयी। रोते हुए घर से बाहर निकली और पड़ोस में रहने वाली एक महिला के पास पहुंचकर टूटे फूटे शब्दों में घटना की जानकारी दी। इतना सुनते ही पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। बबली का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ मिला। जबकि राकेश मौके से फरार हो चुका था। समाचार लिखे जाने तक जानकारी मिली है कि पुलिस ने राकेश को गिरफ्तार कर लिया है।

close