कांग्रेसियों ने तैयार किया बीएलए

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20150922-WA0024बिलासपुर—कांग्रेसियों ने आज प्रदेश कांग्रेस सचिव चिका वाजपेयी को जन्मदिन की बधाई देने कै बाद कांग्रेस कार्यालय में अपनी योजनाओं को आज अंजाम तक पहुंचाया। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में शहर अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस महासचिव अटल श्रीवास्तव ने वोटर लिस्ट पर एक बैठक आयोजित गहन विचार मंथन किया। साथ ही आवश्यक रणनीतियों को अंजाम तक पहुंचाया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  संभागीय कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि शहर कांग्रेस ने आज आवश्यक बैठक लेकर नगर के वोटर लिस्ट में नाम जोडने और हटाने को लेकर प्रशासन के निर्देशों पर गहन विचार विमर्श किया। राय ने बताया कि आज की बैठक में कांग्रेस ने अपनी रणनीतियों को तैयार कर लिया है। कांग्रेस पार्टी शहर अध्यक्ष की अगुवाई में बूथ लेबल एजेन्ट तय कर लिया गया है। उन्होने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से कांग्रेस को सूचित किया गया है कि 15 सितम्बर से मतदाता सूची में नाम जोड़ने और समायोजन को लेकर कार्यवाही होनी है। इसलिए कांग्रेस दल भी शहर के सभी वार्डों में अपने स्तर पर एजेंट को तैनात करे। ताकि उन्हें भी मतदाता नाम हटाने और जोडने में सुविधा मिले।

                  संभागीय प्रवक्ता ने बताया कि आज की बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शेख गफ्फार,अटल श्रीवास्तव, की उपस्थिति में शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र वोलर ने बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिया है। बैठक के दौरान वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर चर्चा हुई। इसके लिए बैठक में बूथ लेवल के एजेंटों का भी नाम तय कर लिया गया है। जो शासन के बूथ लेबल अधिकारियों के साथ अपनी बातों को रखेंगे।

                   अभय नारायण राय ने बताया कि शहर को दो ब्लाक में बांटकर काम किया जाएगा। ब्लाक ए में कुल 40 वार्ड हैं। जबकि ब्लाक दो में 26 वार्डों को रखा गया है। कांग्रेस की आज अहम बैठक में प्रदेश कांग्रेस महासचिव अटल श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर,वरिष्ठ कांग्रेस नेता शैख गफ्फार, रामशरण यादव, प्रदेश कांग्रेस सचिव महेश दुबे, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम शेख नजरूरद्दीन, कांग्रेस नगर निगम प्रवक्ता शैलेन्द्र जायसवाल,शहर कांग्रेस प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय समेत पार्षद और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर कांग्रेसियों ने प्रदेश कांग्रेस सचिव विवेक ऊर्फ चीका वाजपेयी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी।    

/* Style Definitions */
table.MsoNormalTable
{mso-style-name:”Table Normal”;
mso-tstyle-rowband-size:0;
mso-tstyle-colband-size:0;
mso-style-noshow:yes;
mso-style-priority:99;
mso-style-qformat:yes;
mso-style-parent:””;
mso-padding-alt:0in 5.4pt 0in 5.4pt;
mso-para-margin-top:0in;
mso-para-margin-right:0in;
mso-para-margin-bottom:10.0pt;
mso-para-margin-left:0in;
line-height:115%;
mso-pagination:widow-orphan;
font-size:11.0pt;
mso-bidi-font-size:10.0pt;
font-family:”Calibri”,”sans-serif”;
mso-ascii-font-family:Calibri;
mso-ascii-theme-font:minor-latin;
mso-hansi-font-family:Calibri;
mso-hansi-theme-font:minor-latin;}

close