भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि..मनीष ने कहा…संकल्प पत्र मतलब पीएम का… देश के चहुमुंखी विकास का रोडमैप

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल के वार्डों में भाजपा नेता लगातार पसीना बहा रहे हैं। पश्चिम मंडल रभारी मनीष अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी पार्षद वरिष्ठ मार्गदर्शकों को एक एक घर पहुंचकर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। जनता को समझाने का प्रयास कर रहे हैं कि देश की सुरक्षा के लिए एक बार फिर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनना जरूरी है। मनीष अग्रवाल ने बताया कि जनता ने भी निश्चित कर लिया है कि केन्द्र में एक बार फिर मोदी की सरकार बने।
                         मनीष अग्रवाल ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि भाजपा प्रत्याशी अरूण साव 12 अप्रैल को मंगला क्षेत्र के मतदाताओं से रूबरू होंगे। मतदाताओं के घर घर जाकर मुलाकात कर जीत का आशीर्वाद लेंगे। मनीष ने बताया कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व ने संकल्प पत्र देश की अस्मिता और सुरक्षा को कायम रखकर तैयार किया है। घोषणा पत्र में स्पष्ट है कि आने वाले समय में देश  मोदी की अगुवाई में विश्व की महाशक्ति बनेगा। 130 करोड़ जनता चाहे वह किसान वर्ग हो युवा, व्यापारी हो या कर्मचारी सभी के हितों का ध्यान रखा जाएगा।
                   मनीष ने बताया कि घोषणा पत्र में देश की सुरक्षा के प्रति संकल्प जाहिर किया गया है। संकल्प पत्र में ना दूसरे दलों की तरह झूठ नहीं परोसा गया है। देश के चहुंमुखी विकास का लक्ष्य बनाकर संकल्प पत्र जारी किया गया है।
                                                          मनीष ने बताया कि आज पश्चिमी मंडल की बैठक हुई। बैठक में सभी भाजपा नेताओं ने नक्सली हमले की निंदा की। भीमा मंडावी समेत हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी है। इस दौरान मंडल के सभी नेता मौजूद थे।
close