Chhattisgarh-अमित शाह डोंगरगांव और योगी आदित्यनाथ अंबिकापुर, जांजगीर और अभनपुर में करेंगे सभा

Shri Mi
2 Min Read

[wds id=”13″]
Narendra Modi, Modi Lok Sabha Elections, Amit Shah, Nda Government, National Convention Bjp, Amit Shah, Bjp Ramlila Maidan,,Bjp, Sampark For Samarthan, Amit Shah,रायपुर।
शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह  छत्तीसगढ़ आएंगे।शाह की सभा  डोंगरगांव मे होगी। यह सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष की लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में पहली सभा है।शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ भी छत्तीसगढ़ पहुँच रहे है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी 4 सभाएं होगी।वे विशेष विमान से 11 बजे दरिमा एयरपोर्ट अंबिकापुर पहुंचेंगे। शाह शुक्रवार को दोपहर 3.05 बजे राउरकेनला ऐयरपोर्ट ओडिशा से विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे और प्राइवेट हेलीकॉप्टर से डोंगरगांव जाएंगे। यहां जेंट्स क्लब मैदान पर वे चार बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी सभा में शामिल होंगे। आमसभा को संबोधित करने के बाद श्री शाह रायपुर पहुंचकर वाराणसी के लिए रवाना होंगे। सीजीवालडॉटकॉम के WhatsApp ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शुक्रवा को चार सभाएं होंगी वे विशेष विमान से 11 बजे ​दरिया एयरपोर्ट अंबिकापुर पहुंचेंगे। वे 11.20 बजे अंबिकापुर में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद जांजगीर चांपा की सभा को 12.40 बजे संबोधित करेंगे। उनकी तीसरी सभा दोपहर 2.10 बजे बिलासपुर में होगी।

इसके बाद अंतिम सभा रायपुर लोकसभा के अभनपुर में 3.35 बजे होगी। इस सभा के बाद वे शाम 5.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से विशेष विमान से चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से विशेष विमान से चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट लखनउ किे लिए रवाना होंगे। 

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close