कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में फिर शामिल हुए पूर्व विधायक विमल चोपड़ा

Shri Mi
1 Min Read
[wds id=”13″]
रायपुर।
छत्तीसगढ़ मे महासमुंद के निर्दलीय पूर्व विधायक विमल चौपड़ा ने शुक्रवार को अपने 10 हजार कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में प्रवेश किया। पूर्व विधायक विमल पूर्व के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और भाजपा के अन्य पदाधिकारियों के समक्ष भाजपा में शामिल हुए।भाजपा प्रवेश के बाद विमल चोपड़ा ने कहा, मुझे देश के​ लिए काम करना है इसलिए भाजपा में शामिल हो रहा हूं। भाजपा के नेतृत्व में ही भारत आज विश्व में एक अलग पहचान बना पाई है।

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंच कर उन्होंने कहा कि मैं भाजपा समर्थक हूं और मेरे कार्यकर्ता भी मेरे विचारधारा पर काम करते हैं। आज मैं भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कर लिया हूं और पूरे निष्ठा से भारतीय जनता पार्टी में काम करूंगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर अब भाजपा का प्रचार प्रसार करूंगा। वहीं केंद्र में मोदी की सरकार बनाने के लिए पूरा जोर लगाने की बातें भी कही। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की सरकार ने किसानों के साथ छल किया है इसी वजह से अभी तक किसानों को कर्जा माफ नहीं हुआ है। देश के कई किसान अभी भी कर्ज माफी को लेकर पीड़ित हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close