चुनाव आयोग का फैसला…महिला मतदानकर्मियों को मिलेगी विशेष सुविधा…दी जाएगी अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुरव—लोकसभा निर्वाचन कार्य में शामिल महिला मतदान कर्मियों और अधिकारियों को मतदान के दौरान विशेष सुरक्षा सुविधाएं दी जाएंगी। देमतदान केन्द्रों और मतदान सामग्री वितरण के अलावा केन्द्रों से वापसी के समय जरूरी सुविधाएं विशेष रूप से महिला कर्मचारियों और अधिकारियों को देने का फैसला चुनाव आयोग ने किया है।
                             जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.संजय अलंग ने बताया कि महिला मतदान कर्मी और महिला अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान विशेष सुरक्षा सुविधाएं दी जाएंगी। फैसला मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देश पर किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को इस संबंध में पत्र जारी कर निर्देशित किया गया है। बताया गया है कि मतदान सामग्री जमा करने के बाद सामग्री वितरण एवं वापसी स्थल पर महिलाओं को रात रूकने, विश्राम करने की अलग व्यवस्था होगी।
              महिला कर्मचारियों और अधिकारियों को अलग से टॉयलेट की भी व्यवस्था का भी प्रावधान है। यदि कमरा या हाॅल में टाॅयलेट की व्यवस्था नहीं होने की सूरत में अस्थायी टाॅयलेट यानि चलित शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। यह व्यवस्था केवल और केवल महिला कर्मचारियों के लिए होगी।
                यदि महिला मतदानकर्मी रात को ही वितरण सामाग्री वापसी केन्द्र से शहर या अपने घर नजदीक होने से वापस जाना चाहती है तो ऐसे लोगों के लिए अलग से वाहन व्यवस्था होगी। इस दौरान  लिस सुरक्षा की भी व्यवस्था होगी। महिलाओं के लिये उपलब्ध इन सुविधाओं की जानकारी महिला मतदानकर्मियों को सामग्री वितरण के समय भी दी जायेगी।
Share This Article
close