धूम-धाम से मनाया गया स्थापना दिवस..सर्कल प्रमुख कुकरेजा ने कहा…हमें गर्व है कि PNB की स्थापना लालाजी ने की

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—पंजाब नैशनल बैंक ने अपना 125 वां स्थापना दिवस सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन कर धूम धाम से मनाया। बैंक प्रबंधन के आलाधिकारियों ने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर सामाजिक दायित्वों की जानकारी आम जनता को दी। रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन कर बैंक के गौरवमयी इतिहास पर प्रकाश भी डाला।
                 पंजाब नैशनल बैंक ने शुक्रवार को 125 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। स्थापना दिवस पर बैंक प्रबंधन ने सामुहिक के साथ-साथ विभिन्न शाखाओं में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया। मोटर सायकल रैली निकालकर शहरवासियों को मतदान प्रक्रिया में भाग लेने का संदेश दिया। बताया कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में मतदान कर लोग अपनें दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें।
                                पंजाब नैशनल बैंक के सर्कल हेड के.एल कुकरेजा ने लोगों को बैंक के गौरवमयी इतिहास से परिचित कराया। कुकरेजा ने कहा कि हमे  गर्व  हैं कि देश के पहले स्वदेशी बैंक में काम करने अवसर मिला। इससे कहीं ज्यादा गर्व की बात है कि बैंक की स्थापना महान क्रांतिकारी नेता भारत माता के लाड़ले सपूत र लाला लाजपत राय ने किया है। पीएनबी सर्कल हैड़ ने बताया कि पंजाब नैशनल बैंक का नाम स्थापना के समय स्वदेशी बैंक हुआ करता था। स्वदेशी बैंक की स्थापना लाला लाजपत राय ने वैशाखी के एक दिन पहले 12 अप्रैल 1895 में किया था।
                        कुकरेजा ने जानकारी दी कि प्रथम स्वदेशी बैंक तात्कालीन भारत के लाहौर शहर स्थित अनारकली बाजार में खुला। लाला लाजपत राय ने स्वदेशी पूंजी से स्वदेशी  स्वदेशियों के लिए “प्रथम स्वदेशी बैंक की स्थापना की। कालांलतर में चलकर स्वदेशी बैंक पंजाब नैशनल बैंक के रूप में सामने आया। आज पंजाब नैशनल बैंक को लोगों की सेवा करते 125 साल हो चुके हैं। हम लोग उत्साह के साथ जन्मदिन मना रहे हैं।
                                  सर्कल हैड़ ने बताया कि 125 वी वर्षगांठ विभिन्न शाखाओं में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह 7 बजे गौरव पथ स्थित मंडल कार्यालय से लगभग 125 बैंक अधिकारी और कर्मचारियों ने लोकतंत्र को मजबूत करने बाईक रैली निकाली। मोटर सायकल रैली के बहाने बिलासपुर की आम जनता को शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया गया। सभी बैंकरों ने पौधरोपण कर अपनी सामाजिक भूमिका का गंभीरता से निर्वहन किया। सुबह 10 बजे रेलवे स्टेशन स्थित बुधवारी बाजार में शाखा का उद्घाटन अनिल कुमार, चन्द्रशेखर आजाद की उपस्थिति में हुआ।
                     कुकरेजा ने बताया कि स्थापना दिवस हमारा संकल्प है कि केवल पौधे लगाएंगे ही नहीं..बल्कि पालन पोषण के साथ लोगों को बताएंगे भी कि वनस्पतियों का हमारे जीवन में क्या योगदान हैं।
                            वरिष्ठ बैंक प्रबंधक ललित अग्रवाल ने जानकारी दी कि स्थापना दिवस पर आम जनता और ग्राहको के लिए स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ गणेश मित्तल और डॉ प्रीति मित्तल ने वजन, ब्लड प्रेशर, शूगर की निशुल्क जांच कर जनता की सेवा की। दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक लिंगियाडीह शाखा में उप प्रबंधक एलेक्स तिग्गा, अनिता हंसदा, रोजी एक्का, अशोक यादव और राजेन्द्र के साथ प्रत्येक ग्राहक का टॉफी, मिष्ठान से स्वागत किया गया।  बच्चों और बच्चियों के बीच कॉपी पेन का वितरण किया गया। साक्षरता अभियान के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गयी। शाम को अटल बिहारी वाजपेयी विश्व विद्यालय के कुलपति जी डी शर्मा के मुख्य आतिथ्य और पीएनबी सर्कल हैड  के एल कुकरेजा की विशेष उपस्थिति में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आम जनता और सम्मानित ग्राहकों को पीएनबी के विकास यात्रा की जानकारी दी गयी।
               स्थापना दिवस पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में बिलासपुर सर्कल की सभी 56 शाखाओ के कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले उप मुख्य प्रबंधक विनोद कुमार गुप्ता, कैलाश झा, प्रताप भानु, पी के महानन्द, नवीन जादव, अमित पांडेय, सुजीत मंडल, लीलाधर पटेल,डी के श्रीवास्तव समेत अन्य कर्मचारियों ने देश की अर्थव्यवस्था में पीएनबी के योगदान की जानकारी दी। सभी ने एक सुर में पीएनबी का स्लोगन दुहराया और बताया कि भरोसे का प्रतीक- पंजाब नैशनल बैंक ।
close