तारीख एक…जन्मदिन तीन..तस्वीरें जुदा-जुदा

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

IMG-20150922-WA0020 बिलासपुर—(भास्कर मिश्र) उद्योग वाणिज्य कर एवं नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। शहर में जगह- जगह कार्यकर्ताओं के अलावा सभी वर्गों के लोगों ने मंत्री को ना केवल अपने बीच पाया बल्कि केक काटकर खुशी का इजहार भी किया। शहर में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समर्थकों के चेहरे पर खुशियों की लाली देखने को मिली। जरूरत मंदों के चेहरे गुलाब की तरह खिले नजर आए। कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों ने अपने नेता के जन्मदिन के उत्साह को कम होने नहीं दिया। वहीं कांग्रेसियों ने भी अपने नेताओं का जन्मदिन कुछ अलग अंदाज में मनाया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             अमर के जन्मदिन पर शहर में जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सूर्य की पहली किरण के साथ बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सिलसिला देर रात तक चला। सांसद मंत्री और विधायकों ने अमर के निवास पर पहुंचकर जन्मदिन की बधाइयां दी। प्रशासनिक अधिकारियों ने मंत्री का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। गरीबों ने जमकर आशीर्वाद दिया।

              अमर अग्रवाल के जन्मदिन पर शहर में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों में मंत्री को अपने करीब पाने की होड़ लगी रही। त्रिवेणी भवन में आयोजित कार्यक्रम में अमर अग्रवाल ने महिला शक्ति से सार्वजनिक कार्यक्रम में आशीर्वाद हासिल किया। महिला शक्ति ने मंत्री पर जमकर प्यार लुटाया और केक खिलाया।

                 देवकीनंदन दीक्षित सभागार में अमर अग्रवाल ने ट्रायसाकल का वितरण कर सैकड़ों विकलांग साथियों को अपने सीने से लगाया। लोगों से कहा कि सुख-दुख में मुझे हमेशा साथ पाएंगे। चैम्बर्स आफ कामर्स और प्रशंसकों ने अमर को लड्डयों से तौलकर अपना प्यार जताया। युवा फैंस क्लब में पहुंचकर अमर अग्रवाल कुछ युवा तेवर में नजर आये। उन्होंने शहर को सुंदर और स्मार्ट बनाने का संदेश दिया। पंजाबी समाज ने शरोपा भेंटकर अमर अग्रवाल को अपने सम्मान का रक्षक बताया।

              जन्मदिन पर अमर अग्रवाल को हर वर्ग और उम्र के लोगों ने जहां याद किया…वहां पहुंच गए। सकरी वासियों ने याद किया तो अमर ने सांस्कृतिक भवन का तोहफा दिया। भरनी स्थित सैंड आर्टिस्टों और छात्रों के बीच उन्होंने जमकर प्यार लुटाया। सिम्स में भाजपा युवा मोर्चा ने अपने नेता का जन्मदिन गरीबों और मरीजों के बीच फल वितरण कर मनाया।

IMG-20150922-WA0025               जिला कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस सचिव चीका वाजपेयी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। चीका ने अपने प्रशंसकों के बीच जगह-जगह केक काटा। कांग्रेस का युवा तुर्प चीका वाजपेयी का शहर के विभिन्न संगठनों से गहरा नाता है। वाजपेयी ने युवाओं और अपने समर्थकों के साथ दिनभर जरूरत मंदों के बीच समय बिताया और लोगों का आंसू पोछा। चीका समर्थकों ने सत्यम चौक, मंगला चौक, मगरापारा, चांटापारा में केक काटकर जश्न मनाया। सेवा और धर्माथ का काम किया। पटाखे फोड़े और लड्डूओं से अपने नेता को तौला। कांग्रेस भवन में भी प्रदेश कांग्रेस सचिव को बधाई देने वालों का तांता देखने को मिला। चीका समर्थकों ने रेलवे मंदिर, सीएमडी चौक, पुराना और नया बस स्टैण्ड, मुंगेली नाका चौक, सरकंडा हुँडई चौक पर पंडाल लगाकर गरीबों के बीच फल वितरण किया। जश्न का माहौल देर रात तक चला।

ARUN JI               22 सितम्बर को तीसरा जन्मदिन पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरूण तिवारी का भी था। कांग्रेस पार्टी और उनके समर्थकों में जन्मदिन से ज्यादा उनकी अनुपस्थिति को लेकर चर्चा रही। हमेशा में सुर्खियों में रहने वाले अरूण तिवारी ने अपना जन्मदिन कहां और किस अंदाज में मनाया। लोग दिन भर कयास लगाते रहे। कुछ लोगों ने बताया कि हमेशा चर्चा में रहने वाले कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अरूण तिवारी इन दिनों अज्ञात पर्व पर हैं। अपनी ऊर्जा को एकत्रित कर रहे हैं। सही समय पर नए कलेवर में उनका अवतरण होगा। सबके सामने आएंगे। उसी दिन अज्ञातपर्व भी खत्म होगा। फिलहाल जन्मदिन के शुभ अवसर पर अपने बीच नहीं होने से समर्थकों में मायूसी देखने को मिली। दिल पर पत्थर रखकर तिवारी के अज्ञातपर्व की समाप्त होने की प्रतीक्षा करते रहे। इस उम्मीद के साथ कि एक दिन तिवारी का अज्ञातपर्व खत्म होगा। सीपत की चिन्गारी,अरूण तिवारी सबके सामने भी आएगा।

close