भूपेश बघेल का मल्हार में चुनावी आमसभा…रविन्द्र सिंह का दावा…पांच हजार से अधिक लोग सीएम को सुनेंगे

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकसभा प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव के समर्थन में मस्तूरी में आमसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर आज कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई। बैठक में अधिक से अधिक संख्या कार्यकर्ताओं और नेताओं को आमसभा स्थल पहुंंचने को कहा गया है। बैठक को मस्तूरी विधासनसभा प्रभारी रविन्द्र सिंह, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने संबोधित किया।
               बैठक के बाद मस्तूरी विधानसभा कांग्रेस चुनाव प्रभारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर प्रचार करेंगे। इसी क्रम में भूपेश बघेल 16 अप्रैल को मल्हार में आयोजित विशाल चुनावी आमसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर दोपहर एक बजे मल्हार के पास ही माडूलेश्वर माता की मंदिर के नजदीक अस्थायी हेलीपेड पर उतरेगा।
                   रविन्द्र सिंह ने जानकारी दी कि भूपेश बघेल हेलीपेड से सीधे माता डिंडनेश्वरी का दर्जन और पूजा पाठ करेंगे। मंदिर से प्रस्थान कर पातालेश्वर मंदिर भी जाएंगे। पास में ही मेला मैदान में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। रविन्द्र ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पांच से छः भीड़ के आने की संभावना है।
        मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शनिवार को  ब्लाक  कांग्रेस  कमेटी  मस्तूरी की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के  सचिव और मस्तूरी विधासभा प्रभारी   रविन्द्र सिंह   जिला ग्रामीण अध्यक्ष  विजय केशरवानी  पूर्व  विधायक  दिलीप  लहरीया,  ब्लाक  अध्यक्ष  शंकर  यादव  राजेंद्र  धीवर , पूर्व  अध्यक्ष  कौशल  पाण्डेय , धर्मेश  शर्मा , समेत  सभी  वरिष्ठ  कांग्रेसी नेता मौजूद थे। इस दौरान सभी कांग्रेसियों को प्रत्याशी  अटल श्रीवास्तव बन कर  चुनाव  में  काम  करने को कहा गया।
close