कांग्रेस की न्याय यात्रा….रायपुर से रवाना होगी टीम…यूथ जिला प्रमुख ने बताया…अब गरीबों को मिलेगा न्याय

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर—कांग्रेस की न्याय यात्रा तीन से चार जिला से होते हुए रायपुर से 15 अप्रैल को रवाना होकर 16 अप्रैल को बिलासपुर पहुंंचेगी। न्याया यात्रा की अगुवाई प्रदेश युवा कांग्रेस, महिला विंग और एनएसयूआई के तीनों अध्यक्ष करेंगे। न्याया यात्रा में स्थानीय के साथ तीनों विंग से प्रदेश के बडे नेता भी शिरकत करेंगे। यूथ कांग्रेस बिलासपुर अध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री ने बताया कि यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की गरीबो के लिए एलान किए गए न्याय योजना की जानकारी दी जाएगी। तीनों विग के नेता शहर और ग्रामीण जन जीवन को बताएंगे कि सरकार बनने के बाद गरीबों के खाते में साला72 हजार रूपए अनिवार्य से दिआ जाएगा। सालाना सभी गरीबों के खाते में साढ़े तीन लाख रूपए डाले जाएंगे।

                         सरकार बनने के बाद देश के सभी अति गरीबो के खाते में महीना 6 हजार के हिसाब से सालना 72 हजार रूपए न्यूनतम योजना के तहत डाले जाएंगे। पांच साल में गरीबों को कुल साढ़े लाख रूपए खाते में होंगे। राहुल गांधी के एलान के बाद जनता में योजना को लेकर काफी उत्साह है। लेकिन समग्र जानकारी नहीं होने के कारण लोगो मे योजना को लेकर कई प्रकार की भ्रांतियां देखने को मिल रही हैं। इन्ही भ्रातियों को दूर करने और योजना की जानकारी देने प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर 15 अप्रैल को न्याय यात्रा की टीम रायपुर से रवाना होकर 16 अप्रैल को बिलासपुर पहुंचेगी।

                 जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री ने बताया कि यात्रा की अगुवाई महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करेंगे। न्याय यात्रा को रायपुर में हरी झण्डी दिखाई जाएगी। न्याय यात्रा की टीम रायपुर, दुर्ग,मुंगेेली जिले के क्षेत्रों से गुजरते हुए बिलासपुर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री,महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम और एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा समेत अन्य नेता जनता से रूबरू होंगे। स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ जनता को न्याय यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी देंगे। सरकार बनने के बाद योजना के लागू होने से अति गरीबों को होने वाले फायदा के बारे में भी बताएंगे। साथ ही राहुल गांधी के सपनों को सच करने जनता से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने की भी अपील करेंगे।

                                जिला युवा कांग्रेस भावेन्द्र गंगोत्री ने बताया कि यूथ विंग अध्यक्ष होने के नाते, जिला महिला विंंग सीमा पाण्डेय और अनिता लव्हात्रे के अलावा एनएसयूआई जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह की अगुवाई में टीम का स्वागत मुंगेली जिले के सरगाव में किया जाएगा। इस दौरान बिलासपुर और मुंगेली के सभी विंग के कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।टीम के साथ योजना की जानकारी आम जनता को दी जाएगी।

 भावेद्र ने बताया कि न्याय यात्रा की टीम महेन्द्र गंगोत्री,फूलो नेताम और आकाश शर्मा की अगुवाई में 16 अप्रैल को शाम चार बजे सरगांव पहुंचेगी। इसके बाद टीम योजनाओं की जानकारी देते हुए बिलासपुर के लिए रवाना होगी। इस दौरान बिल्हा, तिफरा और बिलासपुर में तीनों ब्लाक के यूथ,महिला और एनएसयूआई कार्यकर्ता टीम का स्वागत सत्कार भी करेंगे। टीम शाम साढ़े 6 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। भावेन्द्र ने जानकारी दी कि न्याय यात्रा का रोड मैप भी जारी कर दिया गया है।

close