अटल का युवाओं से संवाद…कहा..समग्र समाज से देश का विकास..BJP को बनाया निशाना…पूछा 15 सालों का हिसाब किताब

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
  बिलासपुर— कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने ताबडतोड़ जनसंपर्क अभियान के दौरान गुरूद्वारा में लंगर चखा, गिरिजाघरों में मसीही रैली का हिस्सा बने, मंदिरों में दर्शन कर प्रदेश के लिए सुख समृद्दि के साथ जीत का आश्वासन  लिया। युवाओं से संवाद किया। धार्मिक सद्भाव और भाईचारे की मिसाल पेश कर देश की लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान किया।
               जिला कांग्रेस प्रवक्ता और महामंत्री अनिल सिंह चौहान ने बताया कि अटल श्रीवास्तव ने जनसंर्क अभियान से पहले गुरूद्वारा, मंदिर और चर्च पहुंचकर सभी को धार्मिक मूल्यो के लिए शुभकामनाएं दी। युवाओं से संवाद किया। और भूमिका लेकर चर्चा की।
                  अनिल सिंह ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव रविवार को तीन गुरूद्वारों में लंगर का आनन्द लिया। गिरिजाघरों में पहुंचकर मसीही समाज की रैलियों का स्वागत किया। मंदिरों में दर्शन कर धार्मिक सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। अटल ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनके योगदान को याद किया। प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बौद्ध समाज का आशीर्वाद लिया।
                                     रविवार को अटल ने दो स्थानो पर आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम मे शिरकत कर युवाओं से राजनीतिक जागरूकता, रोजगार परक शिक्षा, विकास और संवैधानिक मूल्यों को केन्द्र में रख संवाद किया। इस दौरान अटल ने कहा कि देश को स्वस्थ, स्वच्छ और विकसित बनाने के लिए सभी समाज युवाओं को आगे आना होगा। भारत लोकतांत्रिक देश है। देश में नफरत और  कट्टरता के लिए कोई स्थान नही है। सांसद की भूमिका स्थानीय विकास, योजनाओं के समुचित क्रियान्वयन, गांव, गरीब, किसान, बेरोजगार समेत सभी वर्गां के कल्याण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा कई वर्षों से बिलासपुर में देखने को नहीं मिला।
                       युवा संवाद कार्यक्रम में अटल ने कहा कि अरपा, आगर, खारंग समेत नदियों, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों में गिरावट आयी है। बिलासपुर संसदीय क्षेत्र और  जनता के साथ लगातार अन्याय हुआ है। सांसद पद का अवमूल्यन 23 सालों से देखने को मिल रहा है। यदि इसे नहीं रोका गया तो जिले को बहुत ब़ड़ा खामियाजा भुगतना होगा। अटल ने सिंधी कॉलोनी, सिरगिट्टी और लाल खदान समेत कई इलाकों में सघन जनसंपर्क किया। उन्होने बताया कि शहर से लगी सीमाओं में भी मूलभूत समस्याओं का अंबार हैं। जनता के आशीर्वाद के बाद सभी समस्याओं को प्राथमिकता से दूर किया जाएगा।
                                       जनसंपर्क के दौरान सभा को वरिष्ठ कांग्रेसी शेख गफ्फार, प्रदेश कांग्रेस सचिव महेश दुबे, रविन्द्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने भी संबोधित किया। शहर से लेकर गांव तक व्यापक सोच के साथ समुचित विकास के मुद्दे पर वक्ताओं ने अपनी बातों को रखा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश निर्माण के 18 वर्षां में 15 वर्षों तक भाजपा का शासन रहा। पिछले 26 सालों ने भाजपा का सांसद में चुना गया। लेकिन आज तक कोई ऐसी उल्लेखनीय उपलब्धि या बड़े कार्य नहीं हुए जिसके लिए भाजपा को याद किया जा सके। अटल श्रीवास्तव ने जिला आटो संघ के बैनर तले आयोजित होली मिलन कार्यकम में भी शिरकत किया। इस दौरान  आटो चालक संघ ने खुलकर समर्थन का आश्वासन दिया।
                    जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह चौहान ने बताया कि अटल को युवाओ का भरपूर समर्थन मिल रहा है। रविवार को दो युवा संवाद कार्यक्रमों के अलावा अन्य युवाओं के कार्यक्रमों में प्रत्याशी ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में युवा और छात्रों ने शिरकत किया। धार्मिक कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान के दौरान राकेश शर्मा, फिरोज कुरैशी, गोविंद सेठी, तैय्यब हुसैन, अरविन्द शुक्ला, वाहिद अली, अनिल शुक्ला समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आम युवा वर्ग भी शामिल था।
close