लिपिक संघ की अनूठी पहल..संस्थापक के नाम जारी किया डाक टिकट..रोहित ने बताया..पत्राचार में भी करेंगे प्रयोग

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलसापुर—लिपिक संघ ने अनूठी पहल करते हुए लिपिक  संघ  के संस्थापक एवं आजीवन संरक्षक चन्द्रिका सिंह का छाया चित्र और डाक टिकट जारी किया है। लिपिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने बताया कि डाक टिकट जारी कर संघ प्रमुख के प्रति हमने अपना आदर भाव जारी किया है। अब संघ का पत्राचार  दादा चन्द्रिका सिंह की डाक टिकट वाले पत्र से किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्म संघ ने डाकघर की my स्टाम्प स्कीम के तहत संघ संस्थापक चन्द्रिका सिंह का डाक टिकट जारी किया है। रोहित तिवारी ने बताया कि दादा चन्द्रिका सिंह लिपिक संघ के ना केवल संस्थापक बल्कि आजीवन संरक्षक भी हैं। दादा चन्द्रिका सिंह के डाक टिकट को चस्पा कर पत्र व्यवहार पूरे भारतवर्ष मे कही भी किया जा सकेगा।

                      संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने बताया की वर्तमान मे चन्द्रिका के डाक टिकट के साथ शुभकामना संदेश वाली शीट भी बनवाई गयी है। नव नियुक्त प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्यो को उक्त डाक टिकट के माध्यम से ही कार्यकारिणी की सूची भेजी जायेगी। रोहित ने कहा कि दादा चन्द्रिका सिंह ने जीवन भर लिपिक हित के लिए संघर्ष किया है। उनके सम्मान मे संघ ने आदरभाव प्रकट करने टिकट जारी करने फैसला किया। ताकि उनके योगदान को हमेशा सहेज को रखा जा सके। संघ ने यह भी फैसला किया है कि संघ भविष्य मे भी शासन स्तर पर जो भी पत्राचार करेगा। पत्राचार में दादा चन्द्रिका सिंह की डाक टिकट का ही प्रयोग किया जाएगा।
close