आपरेशन मुस्कान का उत्साहित परिणाम…विजय ने भी तोड़ा रिकार्ड…सैकड़ों गुम इंसान पुलिस प्रयास लौटे घर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर– बिलासपुर पुलिस को गुजरे तीन महीनों के भीतर आपरेशन मुस्कान और आपरेशन तलाश को भारी सफलता मिली है। सफलता के मद्देनजर पुलिस कप्तान ने अभियान को अप्रैल महीने में युद्ध स्तर पर चलाने का फैसला किया है। पुलिस को अभी तक दोनों अभियान में दर्जनों से अधिक संख्या में कामयाबी मिली है। कामयाबी को लेकर पुलिस को प्रदेश के बाहर अन्य राज्यों का भी भ्रमण करना पड़ा है। फिलहाल पुलिस के इस प्रयास से घर से बिछड़े लोगों के चेहरे की खुशी लौट आयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     एडिश्लनल एसपी ओ.पी.शर्मा ने बताया कि पुलिस कप्तान अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन मेें चलाए जा रहे घर से बिछड़़े लोगों को एक करने आपरेशन तलाश और अापरेशन मुस्कान को भारी सफलता मिली है। आपरेशन तलाश अभियान में  बिलासपुर पुलिस की सफलता दर में प्रदेश में अव्वल स्थान पर है। 1 जनवरी से 31 जनवरी के बीच मात्र एक महीने में अभियान के दौरान 52 गुम बालिका, 20 गुम बालक,110 महिलाओं और 148 पुरूषों समेत कुल 230 व्यक्तियों को घर वालों से मिलवाने में सफलता मिली है।

                           शर्मा ने बताया कि अभियान को सफल बनाने पुलिस कप्तान मीणा ने थाना स्तर पर टीम का गठन कर तलाश को अजाम तक पहुंचाया। अभियान में साइबर सेल की भी मदद ली गयी। अभिान के दौरान पुलिस जवानों को गुम इंसान को तलाशने छत्तीसगढ,मध्यप्रदेश समेत झारखण्ड, पंजाब, महाराष्ट्र,तमिलनाडू भेजा गया।

              ओपी शर्मा ने जानकारी दी कि इसी तरह पुलिस कप्तान के विशेष प्रयास से 1 मार्च से 31 मार्च 2019 के बीच आपरेशन मुस्कान अभियान के दौरान गुम बालक बालिकों की पता सजा की गयी। यहां भी अभियान को भारी सफलता मिली है। इस दौरान पुलिस को एक बालक, 24 बालिका की पता साजी कर उनके घर तक पहुंचाने सफलता मिली है। इसके अलावा आपरेशन मुस्कान को 1 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच एक बालक और 7 बालिकओं का भी पता लगाया है। आपरेशन की सफलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने फैसला किया है कि अभियान को और भी गंभीरता से लेते हुए निरंतर चलाया जाएगा।

Share This Article
close