मतदान की उल्टी गिनती शुरू…18 लाख से अधिक मतदाता करेंगे 25 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला…मस्तूरी में सर्वाधिक संंवेनशील बूथ

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—लोकसभा चुनाव के तीसरी चरण का मतदान 23 अप्रैल को होना है। उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। घर घर दस्तक देकर प्रत्याशी सुबह से ही मतदाताओं से सम्पर्क करना शुरू कर दिया है। 23 अप्रैल को सुबह 8 बजे से पांच बजे के बीच मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान करने की सलाह दे रहे हैं। बिलासपुर लोकसभा सीट में मुख्य मुकाबला कांग्रेस,भाजपा और बसपा के बीच है। मुंगेली और बिलासपुर जिले को मिलाकर कुल 8 विधानसभा क्षेत्र हैं। 25 प्रत्याशी मैदान में हैं।
                        तीसरे चरण की मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। 23 अप्रैल को प्रदेश के सात सीटों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बिलासपुर लोकसभा सीट के कुल आठ विधानसभा में 18 लाख 75 हजार 934 मतदाता कुल 25 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मुख्य मुकाबला कांग्रेस भाजपा और बसपा के बीच होगा।कांग्रेस से अटल श्रीवास्तव,भाजपा से अरूण साव और बसपा से गुरू उत्तम गोसाई अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
              बिलासपुर लोकसभा में मुंगेली जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर कुल आठ विधानसभा आते हैं। मतदाताओं की कुल संख्या 18 लाख 75 हजार 934 है। 23 अप्रैल को 9 लाख 52 हजार 665 पुरूष और9 लाख 23 हजार 178 महिला मतदाता अपने अधिकारों का प्रयोग करेंगे। इसके अलावा थर्ड जेन्डर मतदाताओं की संख्या 91 है।
                       बिलासपुर लोकसभा में कोटा, तखतपुर, बिल्हा,बिलासपुर, बेलतरा,मस्तूरी,मुंगेली और लोरमी विधानसभा क्षेत्र आते हैं ।  कोटा विधानसभा में 1,02,030 पुरुष और 1,02,306 महिला मतदाता हैं। तखतपुर में 1,17,394 पुरुष और 1,13, 068 महिला मतदाता अपने अधिकारों का प्रयोग करेंगी। बिल्हा में 91,918 पुरुष और 88,950 महिला मतदान करेंगी ।
                     इसी तरह बिलासपुर विधानसभा में 1.16.012 पुरुष और 1,16, 139 महिला मतदाता और बेलतरा में 1,13,020 पुरुष के साथ 1,07,842 महिला मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगी। मस्तूरी में 1,42, 664 पुरुष और 137324 महिला मतदाता हैं। मुंगेली में 1,18,429 पुरुष और 1,12,840 महिला मतदाता हैं। लोरमी में 1,02,890 पुरुष और 102890 महिला मतदाता बूंथ पहुंचेगी। बिलासपुर लोकसभा सीट में दिव्यांग मतदाताओं की कुल संख्या 9 हजार 429 है।
मस्तूरी में सर्वाधिक मतदान केन्द्र
                   जिला निर्वाचन आयोग के अनुसार लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 2221 है। कोटा में 265, लोरमी में 263, मुंगेली में 281,तखतपुर में 286,बिल्हा में 315,बिलासपुर में 228,बेलतरा में 250 और मस्तूरी में 333 मतदान केंद्र हैं।दिव्यांग मतदाताओं के लिए आयोग ने 9 हजार 429
एससी,एसटी के सर्वाधिक मतदाता
                       बिलासपुर लोकसभा सीट में अनुसूचित जाति वर्ग के 3 लाख 65 हजार मतदाता वोट करेंगे। अनुसूचित जनजाति वर्ग के 2 लाख 95 हजार मतदाता मतदान केन्द्र पहुंचेंगे। इसके अलावा मतदाताओं की संख्या  ओबीसी 2 लाख 15 हजार, कुर्मी वोटर एक लाख 55 हजार,यादव मतदाता यादव 1 लाख 35 हजार हैं।
विधानसभा वार संवेदनशील मतदान केंद्र की संख्या
                  मध्यप्रदेश सीमावर्ती विधानसभा मरवाही कोरबा लोकसभा का हिस्सा है। मरवाही में संवेदनशील मतदान केन्द्रों की संख्या 96 है। इसके अतिरिक्त बिलासपुर लोकसभा सीट के कोटा विधानसभा में संवेदनशील मतदान केन्द्र की संख्या 85 है। संवेदनशील मतदान केन्द्रों की संख्या तखतपुर में 77, बिल्हा में 42, बिलासपुर में 66,बेलतरा में 87 और मस्तूरी में सर्वाधिक संवेधनशील मतदान केन्द्र की संख्या 102 है।
close