कांग्रेसियों के लिए भाजपा की सद्बुबुद्धि मांग

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

bjp kamalबिलासपुर—-भाजपा नेताओं ने शासकीय पोस्ट मेट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास में 15 साल से अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ की गई प्रशासनिक कार्रवाई का समर्थन किया है। भाजपा नेताओं ने बताया कि हास्टल से उन्हीं लड़कियों, महिलाओं, विवाहित और नौकरी पेशा लोगों को  बाहर निकाला गया है जो गैर कानूनी रूप से रह रहे थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                     भाजपाइयों ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता छात्राओं के बहाने अपनी राजनैतिक रोटी सेंक रहे हैं। भाजपाइयों ने कांग्रेस पर  शहर में अशांति फैलाने का भी आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के इस षड़यंत्र को परवान नहीं चढने देगी।  भाजपा नेता गुलशन ऋषि,मनीष अग्रवाल,व्ही.रामाराव  ने आरोप लगाते हुए कहा कि, हर अच्छे काम का विरोध करना कांग्रेसियों की मानसिकता है। कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा भी नहीं है,  इसलिए उनका दिमाग खाली है। जिसके कारण वे उल जलूल हरकतें करते रहते हैं।

                              भाजपा नेताओं ने कहा कि, वर्तमान आदिवासी छात्राएं, जो सुदुर वनांचल क्षेत्र से बिलासपुर शिक्षा ग्रहण करने आ रही है, यदि उन्हें हास्टल में जगह नहीं मिल रही है, तो प्रशासन  उचित कार्यवाही कर उन्हें जगह दिलाने का काम  कर रहा है।  जिन छात्राओं ने शिक्षा पूरी कर ली है,यदि वे अभी भी हास्टल में  है, तो प्रशासन उन्हें बाहर का रास्ता  दिखाकर क्या गुनाह कर रहा है।

                           भाजपा नेताओं ने कहा कि हास्टल में अवैध रूप से रह रही लडकियों और महिलाओं के प्रति ऐसी कौन सी सहानभूति है ये हमारे समझ से परे है। उन्होने कहा कि  दुर्भाग्य है कि, ऐसे प्रकरणों में भी कांग्रेसी अपनी राजनीति रोटी सेकने से बाज नहीं आ रहे है। इस प्रकरण से मुद्दा विहीन कांग्रेसियों का स्वार्थ सामने आ चुका है। जो शहर की शांत फिजा में अशांति का जहर घोलने का काम कर रहा है। कांग्रेस का यह मानसिक दिवालियापन है। ऐसी घटना का भाजपा घोर निंदा करती है और ईश्वर से प्रार्थना करती है कि, वे इन कांग्रेसियों को सद्बुद्धि प्रदान करें।

close