कांग्रेस और भाजपा नेता पहुंचे विवेक के घर..शैलेन्द्र ने बताया विराट ने दिखाई हिम्मत..पुलिस प्रशासन को सराहा

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—विराट के सकुशल घर वापसी पर शहर में उत्साह का माहौल है। जैसे ही खबर मिली शुभचिन्तक और गणमान्य लोगों की भीड़ विवेक सराफ के घर सामने लग गयी। बधाई देने वालों का तांता लग गया। कांग्रेस और भाजपा नेताओं समेत आस पडो़स के लोग विवेक सराफ के घर पहुंचकर बधाई दी। इस दौरान विराट के परिवार के एक एक सदस्य के आंखों में आंसू के साथ जमकर खुशी देखने को मिली। घर वालों ने पत्रकारों और पुलिस प्रशासन के योगदान की जमकर तारीफ की। इस दौरान चर्चा का विषय बना रहा कि आखिर घर का कौन सदस्य है जिसने विराट के अपहरण में मुख्य भूमिका निभाई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

           विराट के मिलने की खबर के बाद एक तरफ जहां घर वालों में होली दीवाली एक साथ देखने को मिली। शहर के साथ पुलिस प्रशासन ने भी घर वालों के साथ पत्रकारों की तारीफ की। इस दौरान पार्षद प्रवक्ता शैलेन्द्र जायसवाल ने भी विवेक के घर पहुंचकर माता पिता और परिजनों को शुभकामनाएं दी। शैलेन्द्र ने बताया कि बच्चा बहुत ही बहादुर है। उसने विपरीत परिस्थितियों में अपने आप को ना केवल संभाला बल्कि परिणाम आने तक जंग लड़ा। उसने बताया कि उसके माता पिता को आरोपियों ने गाली दिया। मैने ना केवल प्रतिकार किया। मारपीट होने पर उसने भी हाथ पैर चलाए। शैलेन्द्र ने जानकारी दी कि बच्चा थका हुआ था। और कमजोर भी। पुलिस प्रशासन ने काबिले तारीफ काम किया है। शैलेन्द्र के साथ उनकी पत्नी ने भी बच्चे से मिलकर संतोष जाहिर की। विराट की मां को धीरे धीरे नार्मल कर हकीकत से परिचय कराया।

                                  कांग्रेस नेता जसबीर गुम्बर ने भी घर पहुंचकर माता पिता और परिजनों को बधाई दी। बच्चे को गोद में उठाकर प्यार किया। उसके साहस की तारीफ की। जसबीर ने अपहरण के दौरान होने वाली घटनाक्रम को बच्चे के मुंह से सुना। और उसकी बहादुरी की प्रशंसा भी की।

             इस दौरान भाजपा के दिग्गज नेताओं ने भी विवेक घर पहुंचकर धैर्य की तारीफ की। भाजपा नेताओं ने कहा कि विराट ने बहादुरी के साथ मुसीबतो का सामना किया है। पुलिस प्रशासन ने बहुत ही अच्छा काम करते हुए जनता के विश्वास को जीता है।

close