दीनदयाल के दर्शन से भारत को मिली नई दिशा— किशोर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

12032441_868607643236269_231840269_nबिलासपुर—भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आज दीनदयाल उद्यान व्यापार विहार में दीनदयाल की प्रतिमा पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर माल्यार्पण किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

           इस अवसर पर महापौर किशोर राय ने कहा कि, देश का उत्थान होकर परम वैभव पर पहुंचने के पं. दीनदयाल के विचारों की आज अधिक जरूरत है। उन्होंने वसुदेव कुटुम्बक की दृष्टि लेकर राजनैतिक क्षेत्र में जाने का विचार किया। आजादी के बाद देश में निराशा का वातावरण था। ऐसे समय में समग्र मानव की रक्षा और सबके विकास का संकल्प लेकर राजनैतिक क्षेत्र में उन्होंने पदार्पण किया। पं. दीनदयाल ने एकात्म मानववाद की कल्पना को साकार करने बीड़ा उठाया। वे दूरदर्शी थे, आज नरेन्द्र मोदी जी उनके ही विचारों को लेकर आगे बढ़ रहे है। ऐसे समय में पं.दीनदयाल ने जो मार्ग दिखाया, हम सबका कर्तव्य है कि, जन्मशताब्दी पर संकल्प लें कि उनके विचारों को प्रतिपादित करने हर संभव प्रयास करेगें। उनके पदचिन्हों पर चलकर ही जहां मानव का विकास होगा, वहीं आतंकवाद और अलगाववाद का खात्मा संभव है।

            भारतीय मजदूर संघ के नेता एस.एन. तिवारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि संघ के प्रचारक से लेकर देश की राजनैतिक संरचना में परिवर्तन के साथ समग्र विकास के मूलमंत्र पर पं.दीनदयाल ने पूरा जीवन काम किया। उनके चिंतन का ही कमाल है कि आज पूरे देश में उनकी विचारधारा को स्वीकार कर भाजपा के प्रति अगाध विश्वास जनमानस में दिखाई दे रहा है। ऐसे राष्ट्रनायक की जन्मशताब्दी पर हम सभी उनको नमन करते हुए भारत को विश्व शिखर पर ले जाने का संकल्प लेते है। आरंभ में युवा नेता आदित्य अग्रवाल ने पं.दीनदयाल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, हमको उनसे प्रेरणा लेकर राजनैतिक क्षेत्र में सेवा और समर्पण को जीवन में अपनाना है।

           इस अवसर पर किशोर राय, बेनी गुप्ता, एस.एन.तिवारी, रमेश लालवानी, प्रवीण दुबे, राकेश तिवारी, मनीष शुक्ला, मनीष अग्रवाल, विजय ताम्रकार, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

close