CM भूपेश बघेल ने की फोनी से हुए क्षति को देखते हुए मुख्यमंत्री सहायता कोष से ओड़िशा को 11 करोड़ रूपए की राशि देने की घोषणा

Shri Mi
1 Min Read

[wds id=”13″]
bhupesh baghel,congress,amit jogi,mayawati,chhattisgarh,vidhansabha election,news,cgwallरायपुर।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ओड़िशा राज्य में आए समुद्री चक्रवाती तूफान फोनी से हुए क्षति को देखते हुए ओड़िशा राज्य की सहायता के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से 11 करोड़ रूपए की राशि देने की घोषणा की है।उल्लेखनीय है कि फोनी तूफान के उपरांत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पट्नायक से दूरभाष पर चर्चा की थी और ओड़िशा के इस विपदा की कठिन परिस्थितियों में राज्य को हर संभव मदद देने की पेशकश की थी। उन्होंने ओड़िशा की मुख्यमंत्री से यह भी कहा था कि ओड़िशा राज्य के इस संकट की घड़ी में छत्तीसगढ़ राज्य और यहां की जनता ओड़िशा राज्य और वहां की जनता के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता के लिए तैयार है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close