हाथी हमले में अंघनी की हालत नाजुक

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

11/27/2001 10:20 PMबिलासपुर—अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र के वनांचल गांव बम्हनी में आज सुबह हाथी के हमले से घायल बुजुर्ग महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है। सिम्स में स्वास्थ्य लाभ ले रही महिला की स्थिति को सिम्स के चिकित्सक नाजुक बता रहे हैं। मालूम हो कि आज सुबह जब बम्हनी की रहनेवाली बुजुर्ग महिला अघनी बाई खेत की ओर निकली थी तो मौके पर अचानक हाथी आ गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 खेत में और भी कई ग्रामीण मौजूद थे जो भागने में सफल हुए लेकिन भागने में नाकाम महिला को हाथी ने पैर से कुचल दिया। महिला के दोनो पैर को हाथी ने कुचल दिया है। वन विभाग को जानकारी मिलते ही आनन फानन में वन अमला मौके पर पहुंचा और महिला को तत्काल उपचार के लिए बिलासपुर सिम्स अस्पताल लाया गया जहां महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

close