रेल सुरक्षाः आर.राजगोपाल थपथपाएंगे 151 कर्मचारियों की पीठ…टीम को करेंगे सम्मानित…गणमान्य लोग बनेंगे साक्षी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल में 64वाॅ रेलवे सप्ताह समारोह मंडल स्तरीय आयोजन 10 मई को दोपहर में आयोजित किया जाएगा। एन.ई.इन्स्टियूट आडिटोरिम में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक आर.राजगोपाल होंगे। समारोह में आलाधिकारियों के अलावा अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे।
                                  बिलासपुर मण्डल स्तरीय 64 वां रेलवे सप्ताह समारोह का आयोजन 10 मई को दोपहर साढ़े तीन बजे एन.ई.इंस्टीट्यूट आँडिटोरियम में किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि मण्डल प्रबंधक आर. राजगोपाल होंगे। इस दौरान मण्डल रेल प्रबंधक उत्कृष्ट कार्यो के लिए मंडल के 151 कर्मचारियों को व्यक्तिगत और 12 कर्मचारियों और उनकी टीम को पुरस्कार के साथ सम्मानित करेंगे।
                     कार्यक्रम मे विभिन्न विभागोें और मंडलों को अपने-अपने क्षेत्र में विशिष्ट कार्य के लिए 10 रनिंग शील्ड दिया जाएगा। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति होगी। समारोह में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन और एसोशिएशन केे पदाधिकारियों के अलावा शहर के गणमान्य लोग भी मौजूद रहेगे।
close