अमेठी रायबरेली समेत यूपी में कांग्रेस की लहर…अटल ने बताया…मध्यप्रदेश में होगी जीत..भूपेश ने किया धुआंधार प्रचार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

महामंत्री अटल श्रीवास्तव ,congress,bilaspur,news,atal shriwasvata,भाजपा सांसद,छत्तीसगढ़ राज्य, बिलासपुर जिले,बिलासपुर—उत्तरप्रदेश के अमेठी और रायबरेली संसदीय क्षेत्र से प्रचार अभियान से लौटने के बाद प्रदेष कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि अमेठी रायबरेली, बाराबंकी समेत उत्तर प्रदेश में कांंग्रेस की संख्या उत्साहित करने वाली होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में छत्तीसगढ से कांग्रेसियों ने क्षेत्र में गहन जनसम्पर्क किया। विधायकों, मंत्रियों और संगठन पदाधिकारियों ने जनसभा लेकर राहुल गांधी के समर्थन में जबरदस्त माहौल बनाया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                अटल ने बताया कि पाॅचवें चरण के मतदान के बाद निश्चित हो गया कि मोदी सरकार की वापसी नहीं हो रही है। मोदी के चेहरे पर हार का तनाव स्पष्ट दिखने लगा है। मोदी किसी भी सभा में पाॅच साल की एक भी उपलब्धि नही बता पा रहे है। केवल ओछी राजनीति करते हुए गाॅधी परिवार के प्रति अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं ।प्रधानमंत्री के पद की गरिमा को गिराते हुऐ स्व. जवाहर लाल नेहरू, स्व. राजीव गाॅधी पर भी गलत आरोप लगाने से नहीं चूक रहे है।

                     भारत की जनता ने मोदी सरकार को हटाने का फैसला कर लिया है। 23 मई को मोदी सरकार को जनता सत्ता से बाहर कर देगी। जनता को यह भी मालूम है कि भाजपा के पितामह स्व.अटल बिहारी वाजपेयी ने गोधरा नरसंहार के बाद मोदी को राजधर्म निभाने क्यों कहा था।

                                           उत्तर प्रदेश से लौटने के बाद कांग्रेस के सारे बडे नेता भूपेश बघेल की अगुवाई में भोपाल समेत मध्यप्रदेश के  संसदीय क्षेत्रों में धुआंधार प्रचार कर कांग्रेस प्रत्याशियों को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। स्वयं भूपेश बघेल प्रतिदिन चार से पाॅच सभाए ले रहे है। 9 मई को भूपेश बधेल ने जिला राजगढ, जिला रायसेन और आमसभाओं को संबोधित किया है। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ की 11 सीटों के साथ ही पूरे देश में कांग्रेस गंठबंधन की जीत होगी। मोदी सरकार से जनता को छुटकारा मिलेगा।

close