कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा पत्र…कहा…किसानों तक पहुचाएं सरकार की कृषि नीति..समस्या निराकरण में करें सहयोग

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जिला और  ब्लाक ईकाईयों को पत्र लिखा है। अपने पत्र में भूपेश ने कहा कि पानी खाद बीज और अन्य कृषि सामाग्री की उपलब्धता पर निगाह रखें। सरकार की कृषि नीति का फायदा किसानों को तक पहुंचाएं। इसके अलावा भीषण गर्मी को देखते हुए आम जनता में पानी की समस्या पर भी निगाह रख.. अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था करने को कहें।साथ ही संगठन को भी सूचित करें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर समस्त जिला शहर, नगर और ब्लाक कमेटी अध्यक्षो को पत्र जारी किया गया है। सीएम ने आदेश दिया है कि सभी पदाधिकारी अपने क्षेत्रों का दौरा कर किसानों की स्थिति की जानकारी लें। किसानी कार्य के पहले तैयारी कर रहे सरकार की कृषि नीति की जानकारी दें। पर्याप्त मात्रा में खाद बीज और अन्य कृषि सामाग्री उपलब्ध कराएं।

            पत्र में कहा गया है कि भीषण गर्मी में लगभग सभी ब्लाकों में ग्राम पंचायतों के माध्यम से पानी की समस्या देखी जा रही है।जिला अध्यक्ष स्थानीय विधायकों एवं प्रदेश पदाधिकारियों के साथ जिलाधीश से मिलकर समस्या के निराकरण करने में कदम उठाएं। यदि समस्या हल नहीं होती हो तो प्रदेश कांग्रेस को तत्काल सूचित करें।

close