महिला की गुहार..कहा…रिलेशन के 3 साल बाद शादी…2 महीने में सम्बन्ध विच्छेद…अब पति कर रहा दूसरी शादी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—एक महिला ने सरकण्डा थाना और पुलिस कप्तान से पति पर जबरदस्ती दो महीने पहले हुए विवाह को तोड़ने का आरोप लगाया है। महिला ने शिकायत की है कि वह सतनामी समाज से है…। तीन साल लिव इन रिलेशन के बाद 14 फरवरी 2019 को आर्य समाज में शादी की थी। दो महीने बाद ही पति बृजेश दुबे और परिवार ने रजिस्टार के सामने जबरदस्ती विवाद विच्छेद पर दस्तखत कराए। जबकि वह हरगिज नहीं चाहती है। मेरे खिलाफ अन्याय हुआ है। सास श्वसुर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                   पुलिस अधीक्षक और सरकन्डा के साथ सिविल लाइन थाना प्रभारी से एक महिला ने अपने पति के खिलाफ अपराध दर्ज करने की गुहार लगायी है। महिला ने बताया कि वह सतनामी समाज से है। पिछले तीन सालों से बृजेश दुबे के साथ लिव इन रिलेशन में थी।तीन साल तक दैहिक शोषण के बाद बृजेश ने शादी करने से इंकार कर दिया। जब पुलिस में जाने की धमकी दी तो उसने 14 फरवरी 2019 को आनन फानन में आर्य समाज में शादी कर किया। लेकिन अपने परिजनों से नहीं मिलाया।

                 महिला ने लिखित शिकायत में बताया कि दो महीने शादी के अन्दर ही बृजेश जातिगत गाली गलौच करने लगा। इसी बीच मैने अपनी शादी की फोटो सोशल मीडिया में वायरल किया। इसके बाद उसने मारपीट करना शुरू कर दिया। जिसके कारण वह डिप्रेशन में चली गयी। इसी बीच बृजेश की मां आनंदी दुबे,पिता बसंत दुबे,दोस्त तुषार भोपते, अनूप शर्मा और विरेन्द्र कुमार ने मिलकर कूटरचना की। मुझे जान से मारने की धमकी देकर रजिस्टार के सामने 14 अप्रैल को विवाद विच्छेद कराया। दबाव डालकर रजिस्टार के सामने दस्तखत लिया।

                महिला ने बताया कि वह अपनी जाति को लेकर शर्मिन्दा है। अपने पति के साथ रहना चाहती है। विच्छेद के बाद मैने कई बार अपने पति से सम्पर्क करने का प्रयास किया। लेकिन उसका नम्बर बंद बता रहा है। जानकारी मिली है कि बृजेश दूसरी शादी करने की फिराक में है।

                     महिला ने गुहार लगायी है कि उसे न्याय की दरकार है। कोई भी लड़की शादी के बाद विवाह विच्छेद नहीं चाहती है। जिस घर में शादी की उसने अब अपनाने से इंकार कर दिया है। मां बाप ने भी घर का दरवाजा बन्द कर दिया है। अब मुझे अपनी जाति पर शर्म महूसस हो रही है। पिछले तीन सालों में रिलेशन के दौरान बृजेश ने अबार्सन भी कराया। इसके अलावा अन्य दस्तावेज भी मौजूद हैं। इससे यह जाहिर हो जाएगा कि उसके साथ अन्याय हुआ है।

TAGGED: , , , ,
close