रायपुर।लोकसभा चुनाव के प्रचार के बीच बीजेपी ने खास उपलब्धि हासिल कर ली है। ट्विटर पर भारतीय जनता पार्टी के फॉलोअर्स की संख्या 11 मिलीयन के पार हो गई है।पार्टी की ओर से शुक्रवार की रात को ही ट्वीट करके इस उपलब्धि को हासिल करने पर लोगों को शुक्रिया कहा गया। भारतीय जनता पार्टी ने ट्वीट किया कि भाजपा ने ट्विटर पर 11 मिलीयन फॉलोअर्स का मील का पत्थर पार कर लिया है। आप के समर्थन के लिए शुक्रिया।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करे
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के तौर पर उभरी थी। पार्टी ने दावा किया कि दुनिया भर में उसके 11 करोड़ से ज्यादा कार्य करता है। ऐसे में अब पार्टी का ट्विटर पर भी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के तौर पर सामने आना बड़ी बात है।
वहीं कांग्रेस के ट्विटर पर फॉलोवर के मामले में भाजपा से आधे आंकड़ों पर है। कांग्रेस के 5.1 मिलीयन फॉलोअर्स है। पड़ोसी देश पाकिस्तान की सत्ताधारी पार्टी पीटीआई भी इसके भाजपा से आधे से भी कम फॉलोअर्स हैं।
पीटीआई के ट्विटर पर 4.2 मिलियन फॉलोअर्स है।वहीं पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के तो सिर्फ एकलाख अट्ठासिहज़ार फालोवर्स है।