हिन्दू जागरण मंच की विधायक से शिकायत…कहा..बंद हो बेतरतीब मटन का दुकान…आयुक्त से भी मिले पदाधिकारी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मटन की दुकानदारी करने वालों के खिलाफ स्थानीय विधायक को शिकायत पत्र दिया है। हिन्दू जागरण मंच के नेताओ ने बताया कि शहर में बेतरतीब मटन दुकान लगाया जा रहा है। ऐसा करना ना केवल पर्यावरण के खिलाफ है। बल्कि जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ भी है। इसलिए बेतरतीब मटन व्यवसाय करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाईिन् कर जनभावनाओं का सम्मान किया जाए।
                हिन्दू नवजागरण मंच के नेताओ ने आज एकजुट नगर विधायक शैलेष पाण्डेय से मुलाकात की। अपने शिकायत पत्र में हिन्दू जागरण मंच के नेताओं ने बताया कि शहर में इन दिनों बेतरतीब ढंग से जहां तहां खुली मटन दुकाने संचालित हो रही है। जबकि ऐसा पहले नहीं था। इससे ना केवल लोगों की जनभावनाओं को ठेस पहुंच रहा है। बल्कि पर्यावरण के नियमों की धज्जियां भी उडायी जा रही है।
       इसके अलावा हिन्दू जागरण मंच पदाधिकारियों ने स्थानीय विधायक को बताया कि लोगों में इस प्रकार के बेतरतीब मटन व्यवसाय करने वालों के खिलाफ आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। जरूरी है कि इस प्रकार की गतिविधियों को नियंत्रित किया जाए। मंच की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शैलेष पाण्डेय ने कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। उन्होने तत्काल मामले को निगम आयुक्त के संज्ञान में लाया।
            शैलेष पाण्डेय ने आश्वासन दिया कि मामले में मंच को पूरा सहयोग किया जाएगा। इसके बाद निगम आयुक्त ने मंच के अध्यक्ष दिलीप  श्रीवास्तव ,प्रतिनिधि मंडल में शामिल बचपन प्ले स्कूल की डायरेक्टर से चर्चा करने को निर्देशित किया। विकास भवन में निगम आयुक्त ने चर्चा के दौरान इन सारे मटन ,चिकन,बूचड़खानों को शहर में व्यवस्थित ढंग से संचालन करने के लिए हिन्दू जागरण मंच के सुझावों पर  एक्शन लेने की जानकारी दी। ज्ञापन देने वालों में इंजीनियर श्यामल तिवारी, एवम अनेक महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी।
close