अब रोज होगी कार्रवाई की समीक्षा,कमिश्नर ने बनाया कन्ट्रोल रूम..पानी की विकराल समस्या को दूर करेंगे कर्मचारी,इन नंबरो पर दे सकते है जानकारी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ,nagar nigam,bilaspur,chhattisgarhबिलासपुर— नगर निगम ने पानी की समस्या सुलझाने के लिए विकास भवन में कन्ट्रोल रूम बनाया है। पानी की विकराल समस्या को देखते हुए वार्ड के लिए जोनल अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी है। समस्या पर की गई कार्रवाई की हर रोज कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय समीक्षा करेंगे। निगम प्रशासन के अनुसार कंट्रोल रूम में काॅल कर पानी संबंधित किसी भी तरह की समस्या की जानकारी दी जा सकती है।शहर के अधिकांश वार्डों में पानी की विकराल समस्या है। समस्या के त्वरित कार्रवाई करने कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। निगम प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित करने के साथ फोन नंबर 07752-220531 को भी सार्वजनिक किया है। कोई भी व्यक्ति काल कर पानी समस्या की जानकारी दे सकता है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करे
निगम जल विभाग के प्रभारी कार्यपालन अभियंता संजीव बृजपुरिया और सहायक अभियंता अजय श्रीनिवासन को संयुक्त रूप से कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया गया है। वार्ड क्रमांक 1 से 14 तक के लिए कार्यपालन अभियंता पीके पंचायती, वार्ड क्रमांक 15 से 28 के लिए कार्यपालन अभियंता आरएस चैहान, वार्ड 29 से 40 तक की जिम्मेदारी कार्यपालन अभियंता डीके शर्मा और वार्ड 41 से 59 तक के लिए कार्यपालन अभियंता राजकुमार मिश्रा को जोनल अधिकारी बनाया गया है।
                 शहर के सभी वार्डों के लिए उपअभियंता, सहायक अभियंता, राजस्व निरीक्षक, मिशन प्रबंधक, सहायक राजस्व निरीक्षक, पटवरी, नजूल अधिकारी आदि को वार्ड प्रभारी बनाया गया है। सभी कर्मचारी अपने-अपने वार्डों में भ्रमण कर पानी की समस्या का निदान करेंगे। वार्ड प्रभारियों को पाइप लाइन लिकेज, मरम्मत, मोटर खराब समेत नालियों में पाइप लाइन समेत अन्य समस्याओं की जानकारी रोज देनी होगी।
निगम आयुक्त करेंग समीक्षा
                निगम जनसंपर्क कार्यालय ने बताया कि कंट्रोल रूम  में काॅल रिसीव और पंजी संधारण के लिए भी कर्मचारियों को तैनात किया गया है। प्रभारी अधिकारियों को भी हर रोज अपने-अपने वार्डों, क्षेत्रों में भ्रमण कर पानी की समस्या का त्वरित निदान करने को कहा गया है। काॅल सेंटर पर आए काल और फील्ड अधिकारियों को दिए गए रिपोर्ट पर कार्रवाई की समीक्षा कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय रोज शाम 5 बजे करेंगे।
close