कलेक्टर ने किया कार्यालयो का आकस्मिक निरीक्षण,गैरहाज़िर दस अधिकारियों-कर्मचारियों को थमाया शो-कॉज नोटिस

Shri Mi
1 Min Read

[wds id=”13″]
डाईट, 08 अधिकारी-कर्मचारी,गैरहाजिर,कलेक्टर, शो-कॉज नोटिस जारी,छात्रावास अधीक्षक,शो कॉज नोटिस,मतदान अधिकारियों,प्रशिक्षण,लोकसभा चुनाव,अनुपस्थित,,नोटिस जारी,chhattisgarh,गैरहाज़िर ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक,मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी कोण्डागांव,kondagaon,chhattisgarh news,hindi newsबेमेतरा।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी महादेव कावरे ने आज गुरूवार को संयुक्त जिला कार्यालय के विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया और उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। इस दौरान विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियांे को ड्यूटी में उदासीनता एवं लापरवाही के कारण उन्हें जिलाधीश द्वारा शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर द्वारा उपस्थिति पंजी अवलोकन के दौरान 10 अधिकारी-कर्मचारी गैरहाजिर पाया गया। इनमें- श्रम विभाग के आर.एस.मण्डावी, श्रम उप निरीक्षक, शेषेन्द्र प्रताप सिंह कल्याण अधिकारी, खाद्य विभाग के राजेश शर्मा सहायक प्रोग्रामर, उप पंजीयक सहकारी संस्था के एच.एन.योगी, एस.सी.आई. ही.के. जे.होडोस, सी.आई योगेन्द्र साहू, सी.आई आर.आर.टांडिया सहायक ग्रेड- 03, सांख्यिकी विभाग के राजभूषण गौतम सहायक ग्रेड-03, कृषि विभाग के जय सिंह खाण्डेकर आर.ए.ई.ओ. एवं आदिवासी विकास विभाग के कमलेश साहू, विषय विशेषज्ञ का उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर नहीं होना पाया गया। संबंधितों को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close