तखतपुर(टेकचंद कारड़ा)।तखतपुर से ग्राम विजयपुर वापस अपने घर जा रहे दो पहिया वाहन चालक को अनियंत्रित गति से आ रहे हाईवा चालक ने ठोकर मार दी जिससे दो पहिया वाहन चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई वही एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करे
प्राप्त जानकारी के अनुसार तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम विजयपुर निवासी ऋषभ त्रिवेदी पिता मनोज त्रिवेदी उम्र 16 वर्ष अपने दो पहिया वाहन से तखतपुर काम से आया हुआ था।
लगभग सुबह 10 बजे वापस विजयपुर जा रहा था।तभी ग्राम लिम्हा मोड़ के पास. सामने से आ रही अज्ञात हाईवा चालक ने अनियंत्रित गति से जलाते हुए ठोकर मार दी।जिससे ऋषभ त्रिवेदी की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
वही साथी गजानंद श्रीवास गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज चल रहा है।पुलिस को सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिये ले आयी।तखतपुर पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।