तखतपुर(टेकचंद कारड़ा)।मामा के घर छुट्टीयां मनाने गई गनियारी की इंजीनियरिंग की छात्रा परिजनों के साथ हसदेव नदी झोराघाट नहाने गई थी जहां अधिक गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबकर मृत्यु हो गई।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक पाण्डेय की भतिजी गनियारी में रहने वाली छात्रा आयुषी पाण्डेय पिता किशोर पाण्डेय उम्र 21 वर्ष कि इंजीनियरिंग की पढाई करने के बाद फोर्ड कार कम्पनी में नौकरी कर रही थी गर्मीयों की छुट्टी में अपने मामा मुन्ना मिश्रा के यहां छुरी गई हुई थी।
Join Whatsapp Group | यहाँ क्लिक करे |
जहां आज सुबह सभी पिकनीक बनाने हसदेव नदी के झोराघाट गए थे सभी परिजन एक साथ हसदेव नदी में नहाने के लिए उतरे और अचानक हसदेव नदी का पानी बांगो बांध से छोडे जाने के कारण जल स्तर बढ गया और आयुषी गहरे पानी में फंस गई इसके पहले परिजन कुछ समझ पाते आयुषी गहरे पानी के बहाव में बहने लगी।
जहां चिल्लाने पर पास खडे गोताखोर पहुंचे और जब आयुषी को निकाला तब तक आयुषी की सांसें थम चुकि थी। कटघोरा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में विवेचना प्रांरभ कर दी है। जहां पोस्टमार्डम कर शव का परिजनों को सौंप दिया परिजन जहां गनियारी में आज आयुषी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।