मतगणना स्थल पर अंतिम प्रशिक्षण…मास्टर ने किया शक का समाधान…बताया..1 घण्टे पहले होगा रेण्डमाइजेशन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—लोकसभा निर्वाचन बिलासपुर में मतगणना स्थल पर सातों विधानसभा के माइक्रो ऑब्जर्वर, गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायकों को मतगणना से संबंधित तीसरे चरण का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ.संजय अलंग पर्यवेक्षक बी.कृष्णा भारथी, टी.सुनीता रानी और  संजय कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे। इस दौरान कर्मचारियों के द्वितीय रेण्डमाईजेशन उपरांत विधान सभा अलॉट की गयी।
              बुधवार को कोनी स्थित इंजीनियरिंग कालेज स्थित मतगणना स्थल पर मतगणना कर्मचारियों को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जिले के आलाधिकारी और प्रेक्षक भी विशेष रूप से मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि मतगणना के दिन 1 घंटे पहले तीसरा रेण्डमाईजेशन होगा। कर्मचारियों को मतगणना टेबल अलॉट किया जाएगा। डाक मतपत्रों की गणना के लिए अलग से कमरा अलाट है। प्रशिक्षण के दौरान जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर शैलेश कुमार पांडेय मतगणना की बारीकियों की जानकारी दी।
                      मास्टर ट्रेनर ने कर्मचारियों को प्रपत्रों को भरने और  सीलिंग प्रक्रिया बताई गई। बताया कि प्रत्येक विधान सभा से 5 वीवीपैट पर्ची की गणना अनिवार्य रूप से की जाएगी। कंट्रोल यूनिट से मतगणना नही होगी। मोक पोल के बाद पीठासीन ने सीआरसी नही किया है। बल्कि वीवीपैट पर्ची गिनी जाएगी। प्रत्येक विधानसभा के मशीनों का स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्ष को आपस बेरिकेट लगाकर जोड़ा गया है। इससे मशीनों को लाने-ले जाने वाले कर्मचारियों को  संबंधित कक्ष तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी। मतगणना कर्मियों के लिये सभी कमरों में एसी और कूलर की व्यवस्था है।
          मास्टर ट्रेनर ने जानकारी दी कि कर्मचरियों को सुबह 6.45 पर कार्यस्थल पर परिचय पत्र के साथ उपस्थित होना होगा। कोई भी कर्मचारी अपने साथ मोबाइल फोन या कैमरा नही ले जाएगा। सभी को तीन स्तरीय जांच और सुरक्षा से गुजरना होगा। प्रत्येक विधानसभा गणना कक्ष में 14 टेबल लगाए गए हैं. , प्रत्येक टेबल पर हरेक राउंड की गणना के बाद मतपत्र लेखा भाग 2 की फोटोकॉपी गणना एजेंट को उपलब्ध कराई जाएगी। चक्रिय क्रम में परिणाम श्याम पट पर प्रदर्शित किया जाएगा।
                       लोकसभा का टेबुलेशन पृथक कक्ष में होगा। प्रत्येक चक्र की समाप्ति पर रुझान का अनाउंसमेंट किया जाएगा। प्रत्येक गणना कक्ष में गणना एजेंट तार की जाली के बाहर बैठकर गणना प्रक्रिया को देख सकेंगे।
Share This Article
close