मुंगेली विधानसभा में भाजपा को बढ़त..लोरमी में टक्कर…अटल 12465 मतों से भाजपा प्रत्याशी से चल रहे पीछे

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— लोकसभा सीट क्रमांक बिलासपुर का क्षेत्र तीन जिलो में है। मरवाही विधानसभा कोरबा लोकसभा का हिस्सा है। लेकिन वोटों की गिनती कोरबा लोकसभा के लिए बिलासपुर में हो रही है। इसी तरह मुंगेली जिले की दो विधासभा सीट लोरमी और मुंगेली बिलासपुर लोकसभा में है। लेकिन दोनों विधानसभा की मतगणना मुंगेली में हो रही है। बिलासपुर लोकसभा में कुल आठ विधानसभा क्षेत्र आते हैं।

                    लोकसभा बिलासपुर सीट के लिए तीसरे चरण की मतगणना मुंगेली जिले के दोनों विधानसभा में हो चुकी है। तीसरे राउण्ड में बीजेपी कांग्रेस प्रत्याशी से करीब आठ सौ वोट से आगे हैं। कांग्रेस कोा मुंगेली विधानसभा में तीसरे राउण्ड की गणना के बाद कुल दो हजार से अधिक मत मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी चार हजार से अधिक की गिनती में है ।

                    लोरमी विधानसभा में तीसरे दौर की गिनती के बाद कांग्रेस को तीन हजार से अधिक मत हासिल हुए हैं। जबकि भाजपा को मामूली बढ़त मिली है। मुंंगेली जिला में भाजपा कांग्रेस प्रत्याशी से कुल सात सौ से अधिक वोट से आगे हैं।

             बिलासपुर लोकसभा सीट से तीसरे चरण की गणना में भाजपा प्रत्याशी अरूण साव कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव से 12465 मतों से आगे चल रहे हैं।

TAGGED: , , , ,
close