बिलासपुर– लोकसभा विलासपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी अरूण साव लगातार आगे चल रहे हैं। अरूण साव को अभी तीसरे चरण की गणना में लगातार बढत हासिल है। अरूण साव को अटल श्रीवास्तव पर 13321 मतों की लीड मिली है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करे
बताते चलें की कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कालेज में मतों की गणना कोरबा लोकसभा के मरवाही विधानसभा के मतों को भी गिंना जा रहा है। मुंंगेली और लोरमी विधानसभा मतों की गिनती मुंगेली में ही हो रही है।
तीसरे चरण की मतगणना में अटल श्रीवास्तव से भाजपा प्रत्याशी अरूण साव 13321 मतों की बढ़त बनाकर आगे चल रहे हैं।
इधर प्रदेश की कमोबेश सभी सीटों पर भाजपा की बढ़त बरकरार है। दुर्ग में भी भाजपा की बढ़त है। धमतरी लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता धनेन्द्र साहू पीछे चल रहे हैं।