पहले दूसरे तीसरे के बाद चौथे राउण्ड में भी भाजपा को बढ़त..55 हजार वोट से अरूण आगे..जोगी ने पैरोडी लिखा उडाया मजाक

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— लोकसभा बिलासपुर सीट का तीसरे चरण की गणनाे को सार्वजनिक कर दिया गया है। तीसरे राउण्ड में कांंग्रेस को कुल 25642 मत मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अरूण साव को 34554 मत हासिल हुए हैं। चुनावी डेस्क से हासिल जानकारी अनुसार बहुजन समाज् पार्टी को कुल मत 873 हासिल हुए हैं। इसके अलावा नोटा में दूसरे राउण्ड की गिनती के बाद 221 मत पड़े हैं। चौथे राउण्ड में अरूण साव को 32698  और अटल  श्रीवास्तव को 24293 मत मिले हैं। बसपा को चौथे चरण की गिनती पूरी होने के बाद 1184 और नोटा को 201 मत मिले हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     चुनावी सूचना केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा प्रत्याशी अरूण साव अटल श्रीवास्तव के मुकाबले अभी 55109 वोट से आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस का उड़ाया मजाक

        छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस अध्यक्ष अमित जोगी ने लोकसभा चुनावी रूझान को देखते हुए कांग्रेस का मजाक उडाया है। नरवा घुरवा बारी योजना को फ्लाफ शो बताया है। अमित जोगी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का छत्तीसगढ़ में सूपड़ा साफ़ हो रहा है।  प्रदेश की 11 लोकसभासीटों में सांप्रदायिक ताक़तों को पराजित करने का दम कांग्रेस में नहीं है।

                     ऐतिहासिक जनादेश के साथ निर्वाचित भूपेश सरकार का केवल पाँच महीने में दुर्गति होना अत्यंत चिंताजनक है। आज के परिणाम ने भूपेश सरकार की पोल ज़रूर खोल दी है। शर्मनाक हार के लिए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पूरी तरह से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विगत पाँच महीने के कार्यकाल और कार्यप्रणाली को दोषी मानती है।

                  अमित जोगी ने भूपेश सरकार को उसकी महत्वाकांक्षी योजना पर पैरोड़ी लिखकर निशाना साधा है। जोगी ने लिखा है कि नरवा सुखागे, गरवा भूखागे, घुरवा बेचागे, बारी बर्बाद होगे. अब किसान के करजा नई होवे माफ, लोकसभा में कांग्रेस होगे साफ। अमित ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नतीजे आने के पहले ही बिना किसी ठोस प्रमाण के कहना कि धाँधली हुई है। हम बिलकुल वास्ता नहीं रख सकते क्योंकि अगर धाँधली होती तो मात्र पाँच महीने पहले छत्तीसगढ़ की जनता उनकी पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश नहीं देती

close