अरूण साव को लगातार बढ़त…82 हजार से अधिक मतों से आगे…मरवाही में भी भाजपा को बढ़त…सकते में कांग्रेस

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— लोकसभा सीट क्रमांक पाच बिलासपुर से भाजपा प्रत्याशी अरूण साव कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव पर 82  हजार से अधिक मतों से बढ़त बना चुके हैं। शुरूआती चरण के बाद अटल श्रीवास्तव पर अरूण साव भारी पड़े हैं। चौथे राउण्ड की गणना के बाद अरूण साव अटल श्रीवास्तव से  लगातार आगे चल रहे थे। 9 वें राउण्ड के बाद अरूण साव का वोटों का अन्तर 82 हजार को पार गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               दूसरे राउण्ड में भाजपा प्रत्याशी को 30471 और कांग्रेस को 26195 मत हासिल हुए। तीसरे राउण्ड में अटल को 25642 और भाज्पा को 35554 मत मिले हैं। चौथे चरण की गिनती में कांग्रेस के हिस्से में 24293 और बीजेपी की झोली में 32698 मत पड़े हैं। पाचवें चरण की गणना में अटल को 24702 और अरूण को 31579 मत मिले हैं। छठवें चरण में कांंग्रेस को 27339 और भाजपा को 31759 मत हासिल हुए हैं।

                      दूसरे चरण में नोटा में 262,तीसरे में 221, चौथे में 201,पांचवे में 232 और   छठवें में 240 मत मिले हैं। अंतिम खबर के अनुसार अरूण साव लगातार बढ़त बढाते हुए 68 हजार को पार कर दिया है।

मरवाही में भाजपा को लगातार बढ़ता

                    कोरबा लोकसभा में भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला है। मरवाही विधानसभा में पहले राउण्ड की गिनती में भाजपा को 4233 और कांग्रेस को 3080,दूसरे चरण की गिनती में 4115 और कांग्रेस को 4335 मत मिले।तीसरे चरण की गिनती में बीजेपी को 3677 और कांग्रेस को 3321, चौथे राउण्ड में भाजपा को  2629 कांग्रेस को 5190 मिले हैं। पांचवे चरण में बीजेपी को 3380 और भाजपा को 3975, छठवे चरण में भाजपा को 2607 और कांग्रेस को 3975 मत हासिल हुैंए। सातवें चरण में भाजपा को 3258 और कांग्रेस को 3676,आठवें चरण में कांग्रेस को 2826 और भाजपा को 5607 मत मिले हैं। नवमें चरण में भाजपा को 5089 और कांग्रेस को 2889, दसवें चरण में कांग्रेस को 4338 और भाजपा को 2976 वोट मिले हैं।

बिलासपुर लोकसभा में अरूण की ब़ढत बरकरार

             बिलासपुर लोकसभा में कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव से भाजपा प्रत्याशी अरुण साव 82245  मत के अन्तर से आगे हैं। गिनती का काम अभी भी लगातार जारी है।

 

close