Chhattisgarh-इस सीट से हुई है सबसे बड़ी जीत..वही सबसे छोटी जीत मोहन मंडावी को…इन 6 प्रत्याशियों ने लाखों के अंतर से जीतदर्ज की

Shri Mi
4 Min Read

bjp,launches,campaign,theme song,party,focuses,phir ek baar modi sarkar,gujrat, election, 2017, bjpरायपुर।लोकसभा चुनाव 2019 में छत्तीसगढ़ की कुल 11 सीटों में भारतीय जनता पार्टी ने 9 सीटें जीती वहीं कांग्रेस को 2 सीटें मिली है।दुर्ग लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। पिछले पिछली बार एक यही सीट ऐसी थी जिस पर कांग्रेस को जीत मिली थी।तब यहां से ताम्रध्वज साहू चुनाव जीते थे।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करे

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

2019 लोकसभा चुनाव पर नजर डालें तो रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा के सुनील सोनी और कांग्रेस के प्रमोद दुबे मैदान में थे। जिसमें सुनील सोनी को 836211 और प्रमोद दुबे को 489664 वोट मिले।वहीं सुनील सोनी न 346547 मतों से जीत हासिल की।

महासमुंद लोकसभा में भाजपा के चुन्नीलाल साहू और कांग्रेस के धनेंद्र साहू मैदान में थे। जिसमें चुन्नीलाल साहू को 614924 वोट और धनेंद्र साहू को 525229 वोट मिले। जिसमें चुन्नीलाल साहू ने 89695 मतों से जीत हासिल की।

दुर्ग लोकसभा में भाजपा के विजय बघेल और कांग्रेस की प्रतिमा चंद्राकर के बीच मुकाबला था।जिसमें विजय बघेल को 847445 वोट और प्रतिमा चंद्राकर को 456793 वोट मिली। जिसमें विजय बघेल ने 390652 मतों से जीत हासिल की।

बस्तर लोकसभा सीट में भाजपा के बैदू राम कश्यप और कांग्रेस के दीपक बैज के बीच मुकाबला था।जिसमें बैदूराम कश्यप को 361727 वोट और दीपक बैज को 402527 वोट प्राप्त हुए।जिसमें दीपक बैज ने 40800 मतों से जीत हासिल की।

बिलासपुर लोकसभा में भाजपा के अरुण साव ,कांग्रेस के अटल श्रीवास्तव मैदान में थे।जिसमें अरुण साव को 634559 और कांग्रेस के अटल श्रीवास्तव 492796 वोट मिले। जिसमें अरुण ने 141763 मतों से जीत हासिल की।

जांजगीर चांपा में मुकाबला भाजपा के गुहराम अजगले व कांग्रेस के रवि भारद्वाज में था। जिसमें बीजेपी को 570486 और कांग्रेस को 488051 मत मिले।जिसमे गुहाराम ने 82435 मतों से जीत प्राप्त की।

कांकेर लोकसभा सीट की बात करें तो वहां भाजपा के मोहन मंडावी और कांग्रेस के बीरेश ठाकुर मैदान में थे। जिसमें मोहन मंडावी को 546233 और ठाकुर को 539319 वोट मिले। यहां मोहन मंडावी ने 6914 मतों से जीत प्राप्त की।

कोरबा लोकसभा सीट में भाजपा के ज्योति नंद दुबे और कांग्रेस की ज्योत्सना महंत के बीच मुकाबला था ।जिसमें भाजपा के ज्योति नंद दुबे को 497061 वोट और कांग्रेस की ज्योत्स्ना महंत को 523410 वोट मिले जिसमें ज्योत्सना महंत ने 26349 मतों से जीत प्राप्त की।

रायगढ़ लोकसभा में भाजपा की गोमती साय और कांग्रेस के लालजीत सिंह के बीच मुकाबला था।जिसमें गोमती साय को 658335 वोट और लालजीत सिंह को 592308 वोट मिले।इसमें गोमती साय ने 66027 वोटों से जीत हासिल की।

राजनांदगांव लोकसभा सीट में भाजपा के संतोष पांडे और कांग्रेस के भोलाराम साहू के बीच मुकाबला था। जिसमें संतोष पांडे ने 662387 वोट प्राप्त किए और कांग्रेस के भोलाराम साहू को 550421 वोट मिले।संतोष पांडे ने 111966 मतों से जीत प्राप्त की।

सरगुजा लोकसभा सीट में भाजपा की रेणुका सिंह और कांग्रेस के खेलसाय सिंह मैदान में थे।जिसमें 663711 वोट रेणुका को औऱ 505838 वोट खेलसाय सिंह को मिले।यहां बीजेपी की रेणुका सिंह ने 157873 मतों से जीत हासिल की।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close