ग्रामीणों ने मांगा कलेक्टर से बिजली…

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

Jillyastriya jansmysa nivarn shiveer (4)बिलासपुरः कलेक्टर अन्बलगन ने आज बिल्हा के बाम्हू शिविर मे ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि बिजली की आपूर्ति की समस्या को जल्द ही बहाल कर दिया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि शिविर में आते समय उन्होंने आसपास के गांवों का दौरा किया। उन्होंने पाया कि क्षेत्र में लोग बिजली की समस्या से काफी परेशान हैं। गांवों में कभी भी बिजली गुल हो जाती है। इसके लिए बिजली विभाग को निर्देश दिया जाएगा कि वे बिजली सप्लाई व्यवस्थित करें।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                जनसमस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक माह दो जिला जनसमस्या निवारण शिविर लगाए जाते हैं। इसी क्रम में बाम्हू में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर अपनी शिकायतें और मांगें रखीं। कलेक्टर ने बताया कि यहां के सरपंच और उसके पति की शिकायत उनके पास ग्रामीण लेकर आए थे। कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि जिसने भी गलत किया चाहे इनमें पंचायत पदाधिकारी या शासकीय कर्मचारी हों उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

                 इस प्रकार की शिविरों का महत्व पर प्रकाश डालते हुए कलेक्टर ने कहा कि कई बार आप घंटे.दो घंटे का सफर करके जिला मुख्यालय पहुंचते हैं और वहां पहुंचने पर अधिकारी दौरे पर पाए जाते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रशासन गांवों में लोगों तक पहुंच रहा है। शिविरों में आप अपनी बात रखें। जिला मुख्यालय तक आपको आने की जरूरत नहीं है।

         डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम शिक्षा गुणवत्ता अभियान को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे आपके गांव के स्कूल की कमियों का पता चलेगा। अभियान में जानकारी जुटाई गई है कि शिक्षकों की संख्या कितनी है। नियमित आते हैं या नहीं। पढ़ाते हैं या नहीं। जो जानकारी मिलेगी उससे गुणवत्ता का आकलन होगा और कमियो को दूर किया जाएगा।

                   अन्बलगन ने कहा कि सिंचाई के लिए खारंग से पानी छोड़ा गया था। भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अब संचित रखा गया है। जब भी जरूरत पड़ेगी आगे पानी छोड़ा जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि हजारों लोगों के नाम राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना से नहीं जुड़ पाए हैं। इसके लिए गांवों में फिर से सर्वेक्षण कराया जा रहा है। वे नई सर्वे सूची में अपना नाम जरूर जुड़वाएं।

             शिविर में उपस्थित बेलतरा विधायक प्रतिनिधि विजयधर दीवान ने कहा कि इन शिविरों में ऐसे अधिकारियों से मुलाकात हो जाती है जिनसे मुख्यालय में बार.बार चक्कर लगाने के बाद भी भेंट नहीं होती। उन्होंने बिजली आपूर्ति सुधारने और ट्रांसफारमर बदलने की ओर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया।

close